फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In Greater Noida grandfather mixed poison in cold drink drink with grandson both died

मौत का घूंट: कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर दादा ने पोते को पिलाया फिर खुद पी, गला खराब होने के कारण बची पोती

Tue, 06 Sep 2022 10:35 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 06 Sep 2022 10:35 PM IST
सार

पोती ने बताया कि दादा और भाई ने कोल्ड ड्रिंक पी थी। इससे उनकी हालत खराब हो गई थी। एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
In Greater Noida grandfather mixed poison in cold drink drink with grandson both died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रीलखा गांव में घरेलू विवाद में बुजुर्ग ने तीन साल के पोते के साथ जहरीला पदार्थ पीकर जान दे दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अलीगढ़ निवासी निहाल (65) रीलखा गांव के एक कृषि फार्म पर नौकरी करते थे। पोता लव (3) भी उनके साथ ही रहता था। 

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि निहाल और पोते की हालत गंभीर है। पुलिस दोनों को जिम्स ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लव का पिता और मां कुछ दिन पहले बेटा-बेटी को निहाल के पास छोड़कर कहीं चले गए थे। इसके बाद निहाल पोते-पोती के साथ कृषि फार्म पर ही रहने लगे थे। परिवार के अन्य लोग पोते-पोती को साथ रखने का विरोध करते थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि इसी वजह से निहाल ने कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाया और पोते को पिलाकर खुद भी पी लिया। वहीं, निहाल पोती को भी जहरीला पदार्थ पिला रहे थे, लेकिन उसने गला खराब होने से इनकार कर दिया था। पोती ने बताया कि दादा और भाई ने कोल्ड ड्रिंक पी थी। इससे उनकी हालत खराब हो गई थी। एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed