फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Improvement in air pollution due to wind, Noida and Greater Noida came out of the red zone

Noida News: हवा से वायु प्रदूषण में हुआ सुधार, रेड जोन से बाहर आए नोएडा व ग्रेनो

Thu, 23 Oct 2025 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Improvement in air pollution due to wind, Noida and Greater Noida came out of the red zone
फोटो---
विज्ञापन

हवा से वायु प्रदूषण में हुआ सुधार, रेड जोन से बाहर आए नोएडा व ग्रेनो

- पिछले वर्ष के मुकाबले गोवर्धन पूजा के अगले दिन नोएडा का कम तो ग्रेनो का अधिक रहा एक्यूआई
- चार दिन बाद ऑरेंज जोन में आया नोएडा का एक्यूआई, एनसीआर में दूसरे व तीसरे नंबर पर रहे दोनों शहर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गोवर्धन पूजा के अगले दिन ग्रेटर नोएडा और नोएडा के वायु प्रदूषण में काफी सुधार हुआ है। दोनों शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक घटकर रेड जोन से ऑरेंज जोन में पहुंच गया है। नोएडा का एक्यूआई 276 और ग्रेनो का 280 रहा। हालांकि ग्रेनो एनसीआर का दूसरा और नोएडा तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं पिछले साल गोवर्धन पूजा के अगले दिन के मुकाबले इस बार नोएडा का एक्यूआई कम और ग्रेनो का अधिक रहा है। यूपीपीसीबी के अफसरों का मानना है कि हवा और तापमान बढ़ने से एक्यूआई कम हुआ है।

बुधवार को नोएडा का एक्यूआई 330 और ग्रेनो का एक्यूआई 308 रेड जोन में रहा था। गोवर्धन पूजा के अगले दिन वायु प्रदूषण में वृद्धि होने की उम्मीद थी। लेकिन बृहस्पतिवार को ऐसा कुछ नहीं हुआ। दोनों शहरों के वायु प्रदूषण में सुधार देखने को मिला। जबकि पिछले साल गोवर्धन पूजा से अगले दिन नोएडा का एक्यूआई 313 और ग्रेनो का एक्यूआई 248 रहा था। वहीं माना जा रहा है कि इस बार दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच एक दिन का फासला रहा है। इसका असर वायु प्रदूषण पर भी देखने को मिला है। वहीं यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि बृहस्पतिवार को तापमान अधिक रहा है और हवा भी चली है। नमी कम होने के कारण वायु प्रदूषण हवा के साथ आगे चला गया।
विज्ञापन

दो साल से बेहतर है ग्रेनो की हवा
गोवर्धन पूजा के अगले दिन वायु प्रदूषण बढ़ने की उम्मीद होती है। वर्ष 2021 से 23 तक एक्यूआई रेड जोन में भी रहा, लेकिन पिछले दो साल से ग्रेटर नोएडा की हवा काफी बेहतर रही है। ग्रेनो का एक्यूआई ऑरेंज जोन में 300 से नीचे रहा है। हालांकि 5 साल में नोएडा का एक्यूआई पहली बार गोवर्धन पूजा के अगले दिन ऑरेंज जोन में 300 से नीचे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा के अगले दिन का एक्यूआई

शहर 2025 2024 2023 2022 2021 2020

ग्रेटर नोएडा 280 248 338 368 365 186

नोएडा 276 313 360 354 446 178

23 अक्तूबर को एनसीआर के शहरों का हाल

शहर एक्यूआई
ग्रेनो 280

नोएडा 276

गाजियाबाद 252

गुरुग्राम 208

फरीदाबाद 198

दिल्ली 305


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed