{"_id":"6ac8f70378f8fd21c30b9486","slug":"impact-of-october-10-protest-in-delhi-reservation-counter-at-dadri-station-closed-prayagraj-express-cancelled-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 10 अक्तूबर के प्रदर्शन का असर: दादरी स्टेशन पर आरक्षण काउंटर बंद, प्रयागराज एक्सप्रेस रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 10 अक्तूबर के प्रदर्शन का असर: दादरी स्टेशन पर आरक्षण काउंटर बंद, प्रयागराज एक्सप्रेस रद्द
Fri, 09 Oct 2026 07:45 PM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 09 Oct 2026 07:45 PM IST
सार
दिल्ली के नजदीक दादरी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के आरक्षण काउंटर को सवेरे से ही बंद कर दिया गया था। काउंटर पर आरक्षण नहीं होने को लेकर सूचना चस्पा कर दी गई। किसी भी स्थान का आरक्षण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रयागराज एक्सप्रेस।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली में 10 अक्तूबर के आंदोलन के चलते दादरी स्टेशन पर भी सर्तकता बरती जा रही है। शुक्रवार को सवेरे से ही आरक्षण काउंटर बंद कर दिए गए है। उस पर तकनीकी खामी होने की सूचना चस्पा कर दी गई है। प्रयागराज से सवेरे पहुंचने वाली एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। हालांकि इसको लेकर कोई भी रेलवे का अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। स्टेशन पर सर्तकता बरती जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली के नजदीक दादरी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के आरक्षण काउंटर को सवेरे से ही बंद कर दिया गया था। काउंटर पर आरक्षण नहीं होने को लेकर सूचना चस्पा कर दी गई। किसी भी स्थान का आरक्षण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात में प्रयागराज से दादरी आने वाले स्पेशन ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। उसके सवेरे नहीं पहुंचने की सूचना है। वहीं दादरी स्टेशन से दिल्ली की और जाने वाले लोकल ट्रेनों को भी अभी रद्द नहीं किया है। उनको भी रोकने को लेकर विचार विमर्स चल रहा है। हालांकि दादरी स्टेशन पर आरपीएफ और रेलवे पुलिस नजर जमाए है। स्टेशन मास्टर हेमंत कुमार का कहना है कि अभी गेट बंद नहीं किया गया है। न ही यात्रियों को रोका जा रहा है।
विज्ञापन