फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Illegal vendors' tents were uprooted and those without licenses were fined.

Noida News: अवैध वेडरों के तंबू उखाड़े, बिना लाइसेंस वालों के काटे चालान

Mon, 24 Nov 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Illegal vendors' tents were uprooted and those without licenses were fined.
चंडीगढ़। नगर निगम के इन्फोर्समेंट विंग ने रविवार शाम मध्यमार्ग के सेक्टर-7, 8, 9 और 26 में अवैध रूप से बैठे वेंडरों और शोरूमों के आगे किए गए कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने कई स्थानों पर तंबू उखाड़ डाले, टेबल-कुर्सियां जब्त करने के अलावा बिना लाइसेंस बैठे वेंडरों के चालान काटे।
विज्ञापन

सबसे पहले सेक्टर-9 डी में पब्लिक टॉयलेट के सामने सरकारी जमीन पर लाइसेंसी वेंडर की ओर से लगाया गया बड़ा तंबू हटाया गया, जहां 50 से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। पूरा अतिक्रमण हटाकर सामान कब्जे में लिया गया। सेक्टर-9 सी में बैंकों के सामने पार्किंग क्षेत्र में बिना लाइसेंस बैठे वेंडरों पाटन और जस्सी का अतिक्रमण भी हटाया गया।
विज्ञापन

इसी तरह सिटको पेट्रोल पंप के साथ बूथ मार्केट में दुकानों के आगे कुर्सी-टेबल लगाकर किए गए कब्जों पर भी सख्ती हुई। निगम टीम ने बूथ संचालकों पर चालान कर कार्रवाई की।स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई तो होती है लेकिन कुछ समय बाद वही अवैध वेंडर दोबारा दुकानें लगा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यमार्ग पर शोरूमों के आगे भी कब्जे, एस्टेट ऑफिस खामोश
वेंडरों के अलावा मध्यमार्ग के कई सेक्टरों खासतौर पर सेक्टर-7, 8, 9 और 26 में शोरूमों के बरामदों में भी अवैध कब्जे जमाए गए हैं। सेक्टर-9 सी में एक प्राइवेट बैंक के साथ बनी छोटी दुकान ने पूरे बरामदे में कुर्सियां लगाकर पूरा रास्ता घेर रखा है जबकि यह लोगों के आवागमन का मार्ग है। यही हाल बैंकों की पिछली तरफ भी देखने को मिलता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संपदा विभाग का अतिक्रमण हटाओ दस्ता शोरूमों के इन कब्जों पर कार्रवाई नहीं करता जिसके चलते पूरा मध्यमार्ग लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed