{"_id":"68fb872fa867878e8c0c9031","slug":"illegal-vehicles-plying-in-rural-areas-noida-news-c-491-1-gnd1001-723-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रामीण इलाकों में फर्राटा भर रहे डग्गामार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रामीण इलाकों में फर्राटा भर रहे डग्गामार वाहन
विज्ञापन
स्थायी साधन न होने पर डग्गामार वाहनों में सफर कर रहे ग्रामीण, नहीं हो रही डग्गामार वाहनों की चेकिंग
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी के क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों पर डग्गामार वाहन फर्राटा भर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में पुलिस की ओर से चेकिंग न होने से डग्गामार वाहन चालक भी बुलंद हौसलों के साथ सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण इन वाहनों में सफर भी कर रहे हैं।
यातायात व्यवस्था को चुनौती देते हुए रोजाना सड़कों पर डग्गामार वाहन चल रहे हैं। यह गलियों में नहीं बल्कि पुलिस थाने और चौकियों के सामने से भी गुजर रहे हैं। बावजूद इसके डग्गामार वाहनों को रोका नहीं जा रहा। बगैर फिटनेस और कागजों के दौड़ रहे वाहनों की चेकिंग तक नहीं की जा रही है। ऐसे में अप्रिय घटना हो जाने पर पुलिस की ओर से कुछ दिन तो चेकिंग अभियान चलाया जाता है और कुछ दिनों बाद दोबारा अव्यवस्था की गाड़ी मार्ग पर चलने लगती है।
भुन्ना तगा निवासी हरवेंद्र ने बताया डग्गामार वाहन में सफर करने से खतरा बना रहता है। मिर्जापुर के रहने वाले सतेंद्र भाटी ने बताया कि नियमित साधन न होने के कारण डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ता है।