फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Illegal arms factory busted, two arrested

Noida News: अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2024 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory busted, two arrested
- 21 तमंचे सहित अन्य सामान बरामद, वर्ष 2022 में मर्चेंट नेवी अधिकारी के घर डकैती में
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा कर पंखिया गिरोह से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दादरी निवासी जुबेर और सेक्टर-122 निवासी मसील के पास से 21 तमंचे, 3 तीन अधबने तमंचे और इन्हें बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। आठ दिन पहले आरोपियों के दो साथी को बीटा-2 पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। गिरोह के बदमाशों ने वर्ष 2022 में थाना क्षेत्र में मर्चेंट नेवी के इंजीनियर के घर में हुई डकैती की वारदात की थी।
पुलिस को थाना क्षेत्र के टेक जोन-1 में पुस्ता क्षेत्र के प्लाट नंबर-9 के बेसमेंट में कुछ लोग अवैध हथियारों की फैक्टरी संचालित करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके से दादरी निवासी जुबेर और सेक्टर-122 के जनता फ्लैट के निवासी मसील को गिरफ्तार कर लिया। जुबेर पर पहले से 12 मुकदमे पहले दर्ज हैं। वहीं मसील पर भी थाना बीटा-2 और ईकोटेक-1 में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन








पहले वेल्डिंग का काम करते थे आरोपी


पकड़े गए आरपी तमंचे बनाने से पहले वेल्डिंग का काम करते थे। यही काम करते-करते तमंचे बनाना सीख गए। आरोपी बुलंदशहर, बदायूं, अलीगढ़ और मेरठ समेत आसपास के जिलों में तंमचों की सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




चुनावों की घोषणा होने के बाद यह तीसरा मामला

लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद से ग्रेनो में अवैध हथियार सप्लाई करने और इन्हें बनाने वाले तीन मामले सामने आ चुके हैं। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में पुलिस ने गाजियाबाद में अवैध हथियार फैक्टरी चलाने वाले लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं थाना सूरजपुर पुलिस ने 11 अप्रैल को अलीगढ़ से नोएडा हथियार सप्लाई करने वाले को गिरफ्तार किया था।




थाना ईकोटेक-1 और स्वाट टीम ने मिलकर अवैध हथियार की फैक्टरी पकड़ी है। थाना बीटा-2 पुलिस ने कुछ दिन पहले मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े थे। वह टेंपो छोड़कर भाग गए थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। -अशोक कुमार, एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed