फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IIM Sambalpur built its new campus in Delhi

Noida News: आईआईएम संबलपुर ने अपना नया कैंपस दिल्ली में बनाया

Sat, 06 May 2023 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
IIM Sambalpur built its new campus in Delhi
- कामकाजी पेशेवरों, उद्यमियों के लिए दो वर्षीय हाइब्रिड एमबीए प्रोग्राम की घोषणा की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आईआईएम संबलपुर दिल्ली के वसंत कुंज में अपना नया कैंपस बनाने जा रहा है। यहां कामकाजी पेशवरों के लिए आईआईएम संबलपुर दिल्ली कैंपस से सोरबोन बिजनेस स्कूल पेरिस के साथ मिलकर हाइब्रिड डयूल डिग्री प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। सोमवार से इस डयूल डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन हो जाएगी। खास बात यह है कि देश का यह दिग्गज मैनेजमेंट संस्थान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के तहत कई विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर मैनेजमेंट डयूल डिग्री प्रोग्राम में पढ़ाई का विकल्प देने जा रहा है।
दिल्ली में शनिवार को केेंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने संस्थान के नए कोर्स को लांच किया। उन्होंने कहा कि संस्थान देश में स्टार्टअप से इकोसिस्टम को आगे बढ़ा रहा है। मुझे उम्मीद है कि एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम पेशेवरों के साथ भावी नेताओं को एक सोच देगा, ताकि वे वैश्विक दृष्टिकोण के साथ समस्याओं का हल तलाश सकें। वहीं, आईआईएम संबलपुर के निदेशक डॉ. महादेव जायसवाल ने कहा कि नया कैंपस दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक विकास अध्ययन संस्थान (आईएसआईडी) में होगा। इस कैंपस से एमबीए प्रोग्राम की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई होगी। यहां लंबी अवधि के एक्जीक्यूटिव और अन्य कार्यक्रमों का संचालन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

---

इन कोर्स में पढ़ाई का मौका:
आईआईएम संबलपुर ने विशेष रूप से कामकाजी पेशेवरों, स्ट्रेटेजिक लीडर्स और न्यूनतम तीन वर्षों के अनुभव वाले उद्यमियों के लिए दो साल के एक नए हाइब्रिड एमबीए प्रोग्राम की भी घोषणा की है। इस कोर्स में फ्लिप्ड क्लासरूम, लेक्चर, केस डिस्कशन, प्रोजेक्ट वर्क, टर्म पेपर, रोल-प्ले, सेमिनार प्रेजेंटेशन, असाइनमेंट, मैनेजमेंट गेम्स और सिमुलेशन का हाइब्रिड मोड में उपयोग किया जाएगा, ताकि वे अपने आप को इनोवेटिव फ्यूचर लीडर्स में बदल सकें। यहां संस्थान के छात्रों को एमबीए डिग्री प्रोग्राम में सोरबोन बिजनेस स्कूल, पेरिस और इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल यूनिवर्सिटीज कंसोर्टियम (आईआईई) पेरिस, बोर्डाे विश्वविद्यालय फ्रांस जैसे विदेशी विवि से भी दोहरी डिग्री लेने का विकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed