फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IGNOU: Online application form will have to be filled for admission by June 30

इग्नू : दाखिले के लिए 30 जून तक भरना होगा ऑनलाइन आवेदन पत्र

Thu, 15 Jun 2023 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
IGNOU: Online application form will have to be filled for admission by June 30
I-छात्रों के पास ऑनलाइन और ओडीएल माध्यम से पढ़ाई का विकल्पI
विज्ञापन

I-पहले करना होगा पंजीकरण, जुलाई माह से शुरू होगा नया सत्र I
Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIइंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत जुलाई सत्र के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए छात्रों के पास ऑनलाइन और ओडीएल माध्यम से पढ़ाई का विकल्प होगा। हालांकि छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले छात्रों को इग्नू की अधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। I
Iविश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में जुलाई सत्र के लिए ऑनलाइन दाखिले का मौका उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार बिना लेट फीस स्नातक, और स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिला आवेदन पत्र भर सकते हैं। ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और ओडीएल डिग्री प्रोग्राम में से छात्र अपनी सुविधानुसार माध्यम का चयन कर सकते हैं।इन दोनों माध्यमों में से वे घर बैठे और नौकरी के साथ अपनी उच्च शिक्षा की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।I
विज्ञापन

I-------I
Iदाखिले के 15 दिन तक फीस वापस लेने पर 500 रुपये कटेंगेI
Iइग्नू के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के 15 दिन बाद तक दाखिला रद्द् करवाने पर फीस में से 500 रुपये काटकर अन्य राशि वापस कर दी जाएगी। जबकि 16 से 90 दिन तक दाखिला रदद करवाने पर एक हजार रुपये फीस कटेगी। वहीं, 90 दिन के बाद दाखिला रद करवाने पर फीस में से कुछ भी धनराशि वापस नहीं मिलेगी। I
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed