फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If you bend your neck to look at your mobile or laptop, you will feel pain... your bones will become weak

Noida News: गर्दन झुकाकर देखेंगे मोबाइल-लैपटॉप तो होगा दर्द...हड्डियां होंगी कमजोर

Mon, 08 Sep 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
If you bend your neck to look at your mobile or laptop, you will feel pain... your bones will become weak
देवेंद्र प्रजापति, फिजियोथैरेपिस्ट। फिजियोथैरेपी दिवस से संबं​धित&nbsp
फिजियोथैरेपी दिवस
विज्ञापन

- कम उम्र में ही गर्दन और पीठ दर्द से जूझ रहे युवा, जिला अस्पताल में बढ़े मरीज

- गर्दन, पीठ के ऊपरी हिस्से और कंधों में रहता है दर्द, समय पर इलाज कराना जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मोबाइल के इस्तेमाल से घंटों झुके रहना और लैपटॉप पर घंटों तक काम करने से गर्दन व रीढ़ की हड्डी में दिक्कतें आ रही हैं। एसबीडी जिला अस्पताल की हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी हैं। वहीं, फिजियोथैरेपी विभाग में भी ऐसी समस्या के पीड़ित पहुंच रहे हैं।। कम उम्र में ही युवा गर्दन व पीठ दर्द से जूझ रहे हैं।
हर साल आठ सितंबर को फिजियोथैरेपी दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को फिजियोथैरेपी के प्रति जागरूक किया जाएगा। काफी परेशानी ऐसी हैं, जिनमें चलना मुश्किल होता है। उन्हें फिजियोथैरेपी से ठीक किया जा सकता है। जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि सिर को जितना झुकाया जाता है। गर्दन की सर्वाइकल स्पाइन पर उतना ही ज्यादा भार पड़ता है। इससे मांसपेशियां खिंचने लगतीं हैं। नसों पर दबाव आने से तेज दर्द होता है, जो कई बार सिरदर्द या हाथों में झनझनाहट के रूप में सामने आता है। बच्चों को बैग, लंबे समय तक झुककर मोबाइल देखने व कंप्यूटर पर काम करने से गर्दन में दर्द होने लगता है। हड्डियां भी कमजोर होती हैं। समय पर इलाज नहीं हुआ तो यह समस्या गंभीर हो जाती है। इस तरह के ओपीडी में 15 से 20 रोजाना आ रहे हैं।
विज्ञापन

- क्या बोले फिजियोथैरेपिस्ट
जिला अस्पताल में फिजियोथैरेपी विभाग के फिजियोथैरेपिस्ट देवेंद्र प्रजापति बताते हैं कि रोजाना 70 से 80 मरीजों की फिजियोथैरेपी हो रही है। इनमें बुजुर्ग के अलावा युवा भी आ रहे हैं। मोबाइल व लैपटॉप पर ज्यादा समय तक काम से गर्दन व रीढ़ की हड्डी में दर्द की शिकायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- बचाव के उपाय

- मोबाइल को आंखों के लेवल पर रखें।

- कुर्सी पर बैठते समय रीढ़ सीधी रखें।
- लंबे समय तक कुर्सी पर न बैठे रहें। बीच-बीच में खड़े हो जाएं।
- योग, व्यायाम से मांसपेशियों को मजबूत बनाएं।

देवेंद्र प्रजापति, फिजियोथैरेपिस्ट। फिजियोथैरेपी दिवस से संबंधित 

देवेंद्र प्रजापति, फिजियोथैरेपिस्ट। फिजियोथैरेपी दिवस से संबंधित 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed