फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If women are empowered, the family will prosper

Noida News: सशक्त रहेगी नारी तो समृद्ध होगा परिवार

Thu, 18 Sep 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 18 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
If women are empowered, the family will prosper
27-मेडिकल कॉलेज गंजा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अ​भियान के दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को जिले भर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत हुई। मेडिकल कॉलेज गंजा में महिलाओं को पोषण पोटली और आयुष्मान कार्ड देकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अभियान शुरू कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार नारियों की सेहत, उनके पोषण और सुरक्षा पर कार्य कर रही है। जब नारी सशक्त होगी, तभी परिवार समृद्ध और खुशहाल होगा। उन्होंने अपनी जांच कराकर परिसर में लगे स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता व प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत दो अक्तूबर तक जिला स्तरीय अस्पतालों से लेकर सीएचसी-पीएचसी तक महिलाओं के इलाज के लिए विशेष शिविर का आयोजन होगा। इसके शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। यहां लगे शिविर में तीन लोगों ने रक्तदान किया। इसके बाद परिवहन मंत्री ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान, प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद शुक्ला, डीपीएम रामप्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि 14 सीएचसी, 30 पीएचसी, सात अर्बन पीएचसी और 222 आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर शिविर लगाए गए। महिला अस्पताल में नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने आधुनिक आयुष्मान वार्ड का उद्घाटन करके महिलाओं को उपहार भेंट किए। इस मौके पर सीएमएस डॉ. विभा कुमारी व अन्य मौजूद रहे।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज प्रदेश में बस का बेड़ा 14,500 है। यह देश का सबसे आधुनिक बेड़ा है। जनता को सुविधाजनक परिवहन मिले, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। अयोध्या समेत प्रदेश के 23 बस अड्डे को हवाई अड्डे की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। शीघ्र ही लंदन से आई डबल डेकर बस अयोध्या में चलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के तहत गांवों में छोटी बसें चलाई जाएंगी। प्रदेश के सिर्फ 12 हजार गांव बसों से वंचित हैं, उन्हें भी सेवाएं देने की योजना है। जाम की समस्या से निजात के लिए आईआईटी खड़गपुर से एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ है। प्रदेश में मुख्यमंत्री ने गांव में ही लोगों को रोजगार देने की व्यवस्था बनाई है। सरकार पीएम के आशानुरूप काम कर रही है। 2047 में भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश होगा। वह विश्वगुरु होगा और दुनिया का नेतृत्व करेगा। अयोध्या दुनिया के मानचित्र पर है। दुनिया में जितने भी हिंदू हैं, वह एक बार अयोध्या जरूर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed