फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If want to gave information about Corona send Email

कोरोना वायरस के बारे में सूचना देना हो ईमेल करें

Mon, 16 Mar 2020 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
If want to gave information about Corona send Email
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के छठे एवेन्यू के निवासियों ने सुरक्षाकर्मियों को दिए सैनिटाइजर व अन्य सामान - फोटो : Grnoida
कोरोना के बारे में सूचना देना हो तो ई-मेल करें
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कोरोना के बारे में जानकारी देने के लिए जिला प्रशासन ने ई-मेल जारी की है। इस पर सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का दावा भी किया है। उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी ने बताया कि लोगों को जागरूक करने, संदिग्ध मरीजों का पता लगाने के लिए गांव से लेकर शहर तक हर स्तर पर समीक्षा की जा रही है। इसके तहत जिला प्रशासन की ओर से dmgbncorona@gmail.com के नाम ई-मेल शुरू की गई है। इस पर कोरोना से संबंधित जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं। संबंधित मेल पर प्राप्त सूचनाओं पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्रवाई करेगी। इसके अलावा जिन स्थानों पर अधिक लोगों के एकत्र होने के जानकारी मिलने पर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। वहीं, कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यहां 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 01202569901 पर वायरस से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करें। अपने आसपास सफाई रखें और थोड़े समय के बाद सैनिटाइजर से हाथ धोते रहें। जागरूकता और बचाव ही इस महामारी का सबसे बड़ा बचाव है। स्वास्थ्य विभाग विदेश से आने वाले लोगों पर लगातार नजर बनाए हुए है। इनकी स्क्रीनिंग के साथ सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। हर स्तर पर सावधानी बरती जा रही है। अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है।

यहां भी कर सकते हैं जानकारी
कोरोना के संबंध में आप कोई जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो डब्लूएचओ की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.who.int/health-topics/coronavirus एवं स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त कर सकते हैं। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच सकते हैं। वहीं, सरकार ने कंट्रोल रूम बनाया है। इसके हेल्पलाइन नंबर 911123978046 है। इस पर आप 24 घंटे जानकारी ले सकते हैं। साथ ही आप ncov2019@gmail.com पर अपने सवाल ई-मेल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed