फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If the road is not opened, we will dig it with a spade on the 16th

Noida News: नहीं खोला रास्ता तो 16 को कस्सी से खोदेंगे मार्ग

Wed, 05 Nov 2025 12:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 05 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
If the road is not opened, we will dig it with a spade on the 16th
एसपी कमलदीप गोयल को ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अंबाला-शामली राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में बंद किए गए गांव पोटली के रास्ते को खुलवाने के लिए दो माह से आंदोलनरत ग्रामीण मंगलवार को जिला सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शन के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान की अगुवाई में एसपी कमलदीप गोयल को ज्ञापन दिया। इसमें रास्ते खोलने की मांग रखी गई। साथ ही चेताया कि 16 नवंबर तक बंद रास्ते नहीं खोले गए तो भाकियू पदाधिकारी व ग्रामीण खुद कस्सी से मार्ग को खोद देंगे।
भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि जिले में अंबाला-शामली राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण चल रहा है। यह हाईवे गांव पोटली से निकल रहा है। गांव पोटली में जाने के लिए नक्शा व रिकार्ड अनुसार एक रास्ता था, जिसे राजमार्ग बनते हुए बंद कर दिया गया। रतन मान कहा कि गांव के किसानों की कई एकड़ भूमि राजमार्ग की दूसरी ओर लगती है।
विज्ञापन

रास्ता बंद होने से उन्हें तीन से चार किलोमीटर सफर तय कर खेतों में जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों को खेतों में जाने के लिए न तो कोई अंडरपास दिया गया और न ही कोई अन्य विकल्प। इस समस्या के लिए दो माह से लगातार आंदोलन कर रहे हैं, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मांग के लिए ग्रामीण छह अक्तूबर को भी डीसी से मिले थे। रतनमान ने कहा कि यदि प्रशासन 16 नवंबर तक उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं करता तो वे खुद हाईवे को उखाड़कर रास्ता बना लेंगे। मौके पर बलदेव सिंह, राम सिंह, सुभाष, गुरप्रीत सिंह, प्रेमचंद, चमनलाल, रोशन लाल, सतपाल, दीप, रामपाल, विशाल व सुखबीर पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed