फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If the jailed farmers are not released, there will be a big movement

Noida News: जेल में बंद किसानों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

Mon, 19 Jun 2023 01:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 19 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
If the jailed farmers are not released, there will be a big movement
जेल में बंद किसानों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन
विज्ञापन

धरनास्थल पर कई संगठन और राजनैतिक दल के पदाधिकारियों ने पहुंचकर समर्थन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। पुलिस लाठीचार्ज के विरोध और जेल में बंद किसानों को रिहा करने की मांग को लेकर रविवार को धरनास्थल पर कई संगठनों और राजनैतिक दल के पदाधिकारियों ने पहुंचकर समर्थन दिया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस को चेतावनी दी गई, अगर जल्द किसानों को रिहा नहीं किया गया तो वह प्राधिकरण गेट पर ही महापंचायत बुलाकर बड़े आंदोलन की शुरुआत करेंगे। वहीं, सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ मदन भैया समेत पांच विधायक समर्थन देने पहुंचेंगे। इसके अलावा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आने की भी चर्चा है। दोनों नेता किसी भी दिन धरने पर आ सकते हैं।
आजाद समाज पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी रविवार को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद काफिले के साथ धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक धरना दे रहे किसानों को जबरन उठाया गया। विरोध करने पर पुलिस ने किसानों पर लाठी चलाई। जल्द ही किसानों को जेल से रिहा नहीं किया गया तो वे प्राधिकरण पर तालाबंदी करके अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय एकता संघ के संयोजक अजयवीर नागर, भारतीय वीर दल के विजय पाल, किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पूर्व विधायक कृष्णा प्रसाद, केंद्रीय कमेटी सदस्य मनोज कुमार, सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, किसान नेता नरेंद्र भाटी, मास्टर रणवीर सिंह ने संबोधित किया। जय जवान जय किसान के संरक्षक सुनील फौजी, जगवीर नंबरदार, संदीप भाटी, अजय सिंह, जोगिंदर सिंह, मनोज भाटी, बिजेंद्र नागर, प्रकाश प्रधान, धीरज नागर समेत किसान मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त से मिलेगा लोकदल का प्रतिनिधि मंडल
लोकदल जिलाध्यक्ष जर्नादन भाटी ने बताया कि सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के 5 विधायकों के साथ राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल धरने पर पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि पहले भी एक प्रतिनिधि मंडल आया था और उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूरी घटना से अवगत कराया। 33 किसानों की रिहाई, निर्दोष किसानों तथा राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी पर दर्ज फर्जी मुकदमों को खत्म कराने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर से मिलेगा। मुख्य रूप से राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव सुखवीर गठिना, राष्ट्रीय लोक दल के हस्तिनापुर क्षेत्र के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, चेयरमैन विधायक दल के नेता विधायक राजपाल बालियान, छपरोली विधायक अजय कुमार, खतौली विधायक मदन भैया, राष्ट्रीय लोक दल के मेरठ मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट इंद्रवीर भाटी, राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता अजित सिंह दौला प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहेंगे।

एनटीपीसी प्लांट गेट पर धरने पर बैठे किसान, पुलिस से हुई नोंकझोक
संवाद न्यूज एजेंसी
जारचा (संवाद)। एनटीपीसी से प्रभावित 24 गांवों के किसानों का धरना रविवार को रसूलपुर गांव से हटाकर एनटीपीसी प्लांट गेट पर शुरू कर दिया गया है। धरनास्थल बदलने के कारण पुलिस की किसानों से जमकर नोकझोंक हुई। मगर किसान महिलाओं के आगे आने से पुलिस को पीछे हटना पड़ा। किसान गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए है। किसानों का कहना है कि रविवार को एनटीपीसी में सीएमडी का दौरा था और उनका घेराव करना था। हालांकि धरने के कारण सीएमडी ने दौरा रद्द कर दिया।
भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में एनटीपीसी के प्रभावित 24 गांवों के किसानों का धरना 240 दिनों से रसूलपुर में शांति पूर्वक चल रहा था। रविवार को किसानों को सूचना मिली कि एनटीपीसी दादरी प्लांट में सीएमडी का दौरा है। सीएमडी का घेराव करने के लिए रसूलपुर गांव से काफी संख्या में महिला, पुरुष, युवा, किसान एकत्र हो गए। करीब एक बजे किसान पैदल मार्च करते हुए पुलिस बेरिकेड को हटाते हुए एनटीपीसी प्लांट के गेट नंबर एक पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। मगर वहां पर पता चला कि एनटीपीसी में सीएमडी ने दौरा निरस्त कर दिया है। इसके बाद किसान अपनी मांगों को लेकर एनटीपीसी प्लांट गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि एनटीपीसी व सरकार के वादा खिलाफी से 24 गावों के किसानों ने भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में एनटीपीसी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने बताया कि सांसद डाॅ. महेश शर्मा ने उनकी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई थी। जल्द ही किसान सांसद और विधायक का घेराव करेंगे। धरना स्थल पर पंचायत की अध्यक्षता उदयराज राणा व संचालन मनमिंदर भाटी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed