{"_id":"6a1db2b2eb040a445403a9c8","slug":"if-the-demands-are-not-met-the-kisan-sabha-will-stage-a-sit-in-at-the-jewar-toll-noida-news-c-23-1-lko1064-96243-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मांगें नहीं मानीं तो जेवर टोल पर किसान सभा देगी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मांगें नहीं मानीं तो जेवर टोल पर किसान सभा देगी धरना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर किसान सभा से जुड़े टोलपास को निष्क्रिय किए जाने की सूचना के बाद अखिल भारतीय किसान सभा ने आंदोलन की घोषणा की है। यमुना एक्सप्रेस-वे प्रबंधन के अधिकारियों और किसान सभा के नेताओं के बीच वार्ता हुई। टोल प्रबंधन की ओर से मैनेजर जेके शर्मा और अनुज चौधरी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने इस विषय को उच्च स्तरीय प्रबंधन के समाने रखने का आश्वासन दिया है।
किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि विभिन्न सड़कों और एक्सप्रेस-वे पर किसान संगठनों को दी गई टोल सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे कोई अलग व्यवस्था नहीं है। किसान सभा समेत सभी संगठनों के साथ हुए समझौतों का सम्मान करते हुए उनका पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांगे न मानने पर मंगलवार दो जून को जेवर टोल पर आंदोलन कर टोल फ्री किया जाएगा इस मौके पर धर्मेंद्र एडवोकेट, उपाध्यक्ष सुशील, सचिव प्रशांत भाटी, सचिव निशांत भाटी, भगत सिंह, विनोद सरपंच, यतेंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।