फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If the candidate is infected, the proposer will be able to submit the nomination letter

प्रत्याशी संक्रमित तो प्रस्तावक जमा कर सकेगा नामांकन पत्र

Fri, 02 Apr 2021 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
If the candidate is infected, the proposer will be able to submit the nomination letter
ग्रेटर नोएडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन के समय यदि कोई उम्मीदवार कोरोना संक्रमित या किसी मरीज के संपर्क में है तो उसका नामांकन पत्र प्रस्तावक जमा कर सकता है या फिर उम्मीदवार जिसको प्राधिकृत करेगा। वहीं, नामांकन के दौरान रिटर्निंग अफसर के कमरे में एक ही उम्मीदवार एक प्रस्तावक के साथ उपस्थित रह सकता है। अन्य उम्मीदवारों को प्रतीक्षा कक्ष में शारीरिक दूरी के साथ इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनाव में संक्रमण का दायरा बढ़ नहीं सके, इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किए हैं। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि नामांकन के दौरान रिटर्निंग अफसर के कक्ष में प्रवेश करने से पहले उम्मीदवार और प्रस्तावक को हाथ साबुन से धोने और सैनिटाइज करने होंगे। इसके लिए एक कर्मचारी नियुक्त किया जाएगा। मास्क लगाना अनिवार्य होगा। बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार कोरोना मरीज है या फिर संपर्क में आया है तो उसका नामांकन पत्र प्रस्तावक या प्राधिकृत व्यक्ति जमा कर सकता है। उनको स्वयं नहीं आना होगा। नामांकन पत्रों की जांच के समय भी एक-एक उम्मीदवार को बुलाया जाएगा। जीत के बाद जुलूस, सभा या रैली में नियमों का पालन करना होगा। चुनाव प्रचार-प्रसार के संबंध में भी गाइडलाइन जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि प्रत्याशी घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करता है तो केवल पांच लोग ही साथ होने चाहिए। नुक्कड़ नाटक या जनसभा करनी है तो कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना होगा। उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पंचायत चुनाव में केंद्र और राज्य सरकार के साथ आयोग की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इस संबंध में सभी अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
150 से अधिक लोग मुचलका पाबंद
पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने असामाजिक तत्वों व अतिसंवेदनशील स्थानों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चार गांवों में चुनाव होना है। इसके तहत पुलिस ने अब तक 150 से अधिक लोगों को मुचलका पाबंद किया है। साथ ही आचार संहिता का पालन करते हुए लोगों के असलहे जमा कराए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मारहरा, चचूरा, भोयरा व मेंहदीपुर ग्राम पंचायत से अलग हुए चंडीगढ़ गांव में चुनाव होना है।
कलक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण आज
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे से आरओ व एआरओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण पंचायत निर्वाचन संपन्न कराने का प्रयास करें। जिलाधिकारी ने नामित किए गए सभी आरओ एवं एआरओ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह निर्धारित समय पर प्रशिक्षण में प्रतिभाग करते हुए गहनता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि राज्य निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी कार्य पूर्ण कराया जा सके।

प्रचार में जुटे प्रत्याशी, सोशल मीडिया पर भी हुए सक्रिय
19 अप्रैल को होने वाले मतदान के मद्देनजर ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी प्रचार में जुटे हैं। प्रत्याशी घर-घर जाकर समर्थन जुटा रहे हैं। दिनभर गांवों की चौपाल पर चुनाव पर चर्चा हो रही है। साथ ही नामांकन की तैयारी कर रहे हैं। जिले में दूसरे चरण के तहत मतदान होना है। 7 अप्रैल से नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। नामांकन जमा करने के लिए प्रत्याशी कुंडली दिखाकर तारीख निकलवाने में जुटे हैं। साथ ही नामांकन पत्र जमा करने का शुभ मुहूर्त भी निकलवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed