फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If no action was taken against snoopers then the family stopped going to the shop

छींटाकशी करने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई तो परिजनों ने दुकान जाना बंद कराया

Mon, 22 Mar 2021 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
If no action was taken against snoopers then the family stopped going to the shop
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे में रहने वाली दो बहनों से छींटाकशी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह से दोनों बहनों को उनके परिजनों ने दुकान पर नहीं जाने की सलाह दी है। वहीं पीड़िता आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रही हैं। मामला संज्ञान में आने पर राज्य बाल संरक्षण आयोग ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कस्बे में रहने वाली स्नातक की एक छात्रा ने कुछ दिन पहले पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसके पिता किराये पर दुकान चलाते हैं। लॉकडाउन के दौरान एक माह का किराया नहीं दे पाने की वजह से मालिक ने दुकान पर ताला लगा दिया था। छात्रा का यह भी आरोप था कि दुकान पर जाने के दौरान मनचले उस पर और नौवीं में पढ़ने वाली छोटी बहन पर छींटाकशी करते हैं। मामला संज्ञान में आने पर डीसीपी वृंदा शुक्ला ने दुकान का ताला खुलवा दिया था, लेकिन छींटाकशी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अब छात्रा ने राज्य बाल संरक्षण आयोग में शिकायत की है। छात्रा ने बताया कि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से परिजनों ने उनका दुकान पर आना-जाना बंद करा दिया है। छात्रा का कहना है कि पुलिस को आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए। तभी उनके अलावा कस्बे में रहने वाली अन्य लड़कियों को सुरक्षित माहौल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed