फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If larvae are found, fine will be imposed from today

Noida News: लार्वा मिला तो आज से लगेगा जुर्माना

Wed, 02 Aug 2023 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
If larvae are found, fine will be imposed from today
लार्वा मिला तो आज से लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

- 100 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान, जगह-जगह जाकर जांच करेगी टीम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में बुधवार से घर, सोसाइटी या कार्यालय में मच्छर का लार्वा मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा। मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए मलेरिया विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है। लार्वा मिलने पर 100 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए टीम बनाई गई है, जो जगह-जगह जाकर जांच करेगी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों पर विशेष नजर रहेगी, क्योकि यहां सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज मिले हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया, पहली बार लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया जाएगा। अगर नोटिस के बाद भी फिर से लार्वा मिलता है तो जुर्माना लगाया जाएगा। छोटे मकान में प्रति प्रजनन स्थल पर 100 रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। अगर प्रजनन स्थल ज्यादा हुए तो जुर्माने की राशि बढ़ जाएगी। बड़े मकान में 500 रुपये प्रति प्रजनन स्थल के हिसाब से जुर्माना निर्धारित किया गया है। छोटे कार्यालय या फिर संस्थानों में 1000 प्रति प्रजनन स्थल और बड़े कार्यालय में पांच हजार का एक मुश्त जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही, इस दौरान प्राथमिक, माध्यमिक और सभी गैर सरकारी शिक्षा संस्थानों में छात्रों को पूरी बाजू की शर्ट, पैंट व मोजों का प्रयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा, सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय में सप्ताह में एक दिन शनिवार, रविवार को कूलर व पानी की टंकी को सुखा कर साफ करना होगा। वहीं, राजकीय व निजी अस्पतालों में मच्छर जनित रोगों जैसे मलेरिया डेंगू से प्रभावित रोगियों के उपचार के लिए मच्छरदानी लगानी होगी। इसके अलावा मच्छर जनित बीमारियों के मरीज मिलने पर तुरंत विभाग को जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed