फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Health Department constitutes two teams to monitor infection

संक्रमण पर सर्विलांस रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गठित की दो टीमें

Tue, 23 Mar 2021 02:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Health Department constitutes two teams to monitor infection
नोएडा। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने संक्रमण पर निगरानी रखने के लिए दो टीमें गठित की हैं। दोनों टीम में दो-दो सदस्य होंगे। जो अन्य जिलों, राज्यों व विदेशों से आने वालों पर नजर रखेंगे। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि दोनों टीमों को बाहर से आए लोगों पर नजर के काम में ही लगाया जाएगा। इससे कोई भी व्यक्ति निगरानी से ना छूटे। यह तय किया जाएगा कि बाहर से आया हर व्यक्ति 14 दिन क्वारंटीन होने के बाद ही अन्य लोगों से मिल सकेगा। सर्विंलास के लिए गाजियाबाद रेलवे अथॉरिटी, दिल्ली एयरपोर्ट, दिल्ली बस अड्डा एवं प्रदेश की निगरानी समितियों की मदद भी ली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने कंटेक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

वहीं जिले में सोमवार को 29 नए संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 6 जनवरी को 30 संक्रमित मिले थे। जिसके बाद धीरे धीरे मरीजों की संख्या कम हो गई थी। जिले में सक्रिय केस संख्या भी बढ़कर 130 हो चुकी है। सक्रिय केस के मामलों में गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में आठवें स्थान पर है। जहां एक ओर नए मरीजों की संख्या बढ़ी वहीं सोमवार को सिर्फ एक ही मरीज ठीक हुआ है। जिले में अब तक 25,563 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं 91 लोग जान गंवा चुके हैं। जिले में कुल कोरोना केसों की संख्या 25,784 है। यदि ठीक होने वालों का प्रतिशत देखे तो प्रदेश में जिला बेहतर स्थिति में है। यूपी में कोरोना से ठीक होने वालों का प्रतिशत 98.0 है। वहीं मृत्युदर 1.4 एवं सक्रिय केस 0.6 हैं। जबकि गौतमबुद्ध नगर में मृत्युदर 0.4 सक्रिय केस 0.5 हैं। यहां ठीक होने वालों का प्रतिशत 99.1 है। सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक नए 147 मरीज लखनऊ में मिले हैं।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन की संख्या 30 से हुई 39
नोएडा। संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ने लगी है। सोमवार को इसकी संख्या बढ़ाकर 39 कर दी गई। इनमें से 18 स्थान ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हैं। अहम है कि शनिवार को कंटेनमेंट जोन की संख्या 30 थी। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। लोगों को सचेत रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक संक्रमित मिलने पर 50 मीटर और ज्यादा मिलने पर 100 मीटर क्षेत्र होगा सील
शासन के निर्देशानुसार एक संक्रमित मिलने पर किसी भी क्षेत्र को 50 मीटर और एक से ज्यादा मिलने पर 100 मीटर तक सील किया जाएगा। डीएम ने बताया कि जिन सोसाइटी या सेक्टरों में संक्रमित सामने आ रहे हैं। वहां पुराने तरीके से ही कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed