फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If India is to be made a world leader then the youth will have to vote - Sup Chandra Pandey

मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें युवा : अनूप चंद्र पांडेय

Thu, 18 Jan 2024 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
If India is to be made a world leader then the youth will have to vote - Sup Chandra Pandey
मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें युवा : अनूप चंद्र पांडेय
विज्ञापन

-चुनाव करवाने में बहुत सारी चुनौतियां आती हैं, ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने का लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ने कहा कि भारत को विश्वगुुरु बनाना है तो युवाओं को मतदान करने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। विश्व में सबसे ज्यादा युवा भारत में रहते हैं। वह नॉलेज पार्क स्थित शारदा विवि में भारत में ‘लोकतंत्र को मजबूत करना भारत में चुनावों की 70 वर्षों की यात्रा के अनुभव, मुद्दे और चुनौतियां’ विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत में है। चुनाव करवाने में बहुत सारी चुनौतियां आती हैं। हमारा लक्ष्य ज्यादा ज्यादा मतदान करवाने का होता है। इसमें 10 लाख मतदान केंद्रों पर करीब एक करोड़ मतदान अभिकर्ता ड्यूटी पर लगाए जाते हैं। सबसे ज्यादा चुनौती तब आती है, जब बड़े शहरों में लोग मतदान करने में उदासीनता दिखाते हैं। उन्हें जागरूक करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मतदान सभी को करना चाहिए, अगर आपको उम्मीदवार पसंद नहीं आता तो नोटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। 80 वर्ष के लोगों के लिए घर पर वोट डालने की व्यवस्था की जाती है। विवि के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता, वाइस चांसलर डॉ़ सिबाराम खारा, प्रो. वाइस चांसलर परमानंद, डॉ़ अजीत कुमार समेत सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और डीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed