{"_id":"60315d7c8ebc3ee9562eac53","slug":"if-do-not-pay-two-crores-then-the-company-will-blow-up-with-a-bomb-noida-news-noi5669047181","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ की रंगदारी नहीं दी तो बम से उड़ा देंगे कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ की रंगदारी नहीं दी तो बम से उड़ा देंगे कंपनी
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-5 स्थित एक कंपनी मालिक के बेटे को अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। वहीं, रुपये नहीं देने पर बदमाशों ने परिवार को जान से मारने और कंपनी को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि एपी फरसैय्या की सेक्टर-5 में बेल्ट बनाने की कंपनी है। वह बेटे पुलकित के साथ कंपनी का काम देखते हैं। एपी फरसैय्या ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि बेटे पुलकित को अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल कर दो करोड़ की रंगदारी मांगी जा रही है। बदमाशों ने पहली बार 15 फरवरी को कॉल की थी। इसके बाद से रंगदारी के लिए लगातार फोन आ रहे हैं। फोन करने वाले ने धमकी दी है कि यदि पैसा नहीं दिया गया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा और कंपनी को भी बम से उड़ा दिया जाएगा। पीड़ित ने बताया कि अलग-अलग नंबरों से व्हाट्स एप के माध्यम से इंटरनेशनल कॉल कर धमकी दी जा रही है। इससे परिजनों में खौफ है। इस बाबत पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कंपनी मालिक के बेटे के मोबाइल पर अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल कर धमकी देने की जानकारी मिली थी। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
आप जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी
आप जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन को व्हाट्स एप कॉल से जान से मारने की धमकी दी गई है। जिलाध्यक्ष ने सेक्टर-20 कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद वह सेक्टर-18 स्थित पार्टी कार्यालय में थे। उसी समय उनके मोबाइल पर व्हाट्स एप कॉल आई। कॉल रिसीव की तो राहुल नाम के युवक ने गाली-गलौज करते हुए कार्यालय पर आकर जान से मारने की धमकी देकर कॉल काट कर दी। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।