फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If cattle are not preserved in the Gaushala, they will be closed in the block premises

Noida News: गोशाला में मवेशी संरक्षित नहीं किए तो ब्लॉक परिसर में करेंगे बंद

Fri, 11 Aug 2023 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
If cattle are not preserved in the Gaushala, they will be closed in the block premises
जसपुरा। अन्ना मवेशियों से किसान परेशान हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि प्रशासन पशुओं को गौशाला में नहीं ले जाती है तो रोष प्रकट करते हुए इन पशुओं को ब्लॉक परिसर में बंद कर देंगे। लगातार किसान अपनी फसल बर्बाद होने की वजह से परेशान हैं और बावजूद इसके जिम्मेदार इस परेशानी को नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

जसपुरा ब्लाक परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की बैठक हुई। किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने पांच सूत्री मांगों पर चर्चा की। किसानों ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में अन्ना पशुओं से सभी परेशान हैं। फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रखवाली के बाद भी फसलें नहीं बचा पा रहे हैं। गोशालाओ में अन्ना पशुओं को संरक्षित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों को नहीं माना तो ब्लॉक परिसर में अन्ना पशुओं को बंद कर रोष प्रकट करेंगे। यूनियन से जुड़े किसानों ने मड़रवा, डेरा महुआ से उजगरा डेरा बिजली लाइन को ऊंचा करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारों की अनदेखी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। उन्होंने कहा कि यहां तीन बिजली के खंभे लगाए जाने चाहिए। गांव अमारा, बरेहटा, छनिहा डेरा, कुटी में सड़क खराब होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। बैठक मे तहसील अध्यक्ष विंदा सिंह परिहार, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, रविबहादुर सिंह, वीर सिंह, राजू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed