फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   idea of 1500 student make greno beautifull

ग्रेटर नोएडा को सुंदर बनाने के लिए 1500 विद्यार्थी देंगे आईडिया

Thu, 21 Jan 2021 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
idea of 1500 student make greno beautifull
1500 विद्यार्थियों के आइडिया से और सुंदर बनेगा ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। 30वें स्थापना दिवस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और शारदा विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से तीसरे हैकाथॉन की शुरुआत की है। यह 27 जनवरी तक चलेगा। अब तक 550 टीमें बनी हैं, इसमें 1500 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें कुछ विदेशी भी हैं। 122 टीम शारदा विवि की है। शारदा विवि के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. परमानंद ने बताया कि ग्रेनो को और सुंदर व व्यवस्थित कैसे बनाएं, इसे लेकर अथॉरिटी के साथ काम कर रहे हैं। दो बार कार्यक्रम हो चुका है। हालांकि, इस बार कोरोना महामारी को देख ऑनलाइन कार्यक्रम किया जाएगा। तीन थीम पर हैकाथॉन होगा। पहला स्मार्ट सेफ्टी, सिक्योरिटी और सर्विलांस, दूसरा स्मार्ट हेल्थकेयर एंड हाइजीन, तीसरा स्मार्ट ट्रांसपोर्ट एंड पॉल्यूशन हैं। प्रतिभागियों से इस पर आइडिया और समाधान मांगे गए हैं। सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर या ऐप के जरिये भी विचार साझा कर सकते हैं।
परी चौक पर यातायात प्रबंधन पर करेंगे काम
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने कहा कि इस तरह का हैकाथॉन शहर के विकास के लिए जरूरी है। विद्यार्थियों के प्रयास और आइडिया से शहर की खूबसूरती बढ़ेगी और समुचित विकास में उनकी भागेदारी भी होगी। शहर में सबसे बड़ी समस्या परी चौक पर यातायात प्रबंधन को लेकर है। इस पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन

निखरेगी प्रतिभा
कोरोना को देख इस बार स्मार्ट हेल्थ और हाइजीन थीम भी रखी गई है। विवि के कुलाधिपति पीके गुप्ता ने कहा कि नए-नए इनोवेशन को लेकर हमेशा उत्सुक रहते हैं। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों से कहा कि उनके विचार और आइडिया से न केवल शहर सुंदर बनेगा बल्कि उनका भविष्य भी बेहतर बनेगा। चांसलर वाई के गुप्ता ने बताया कि इस तरह की चुनौती से बच्चों की प्रतिभा बाहर निकलकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed