फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ICT competition at DIET; trainees showcase their talent

Noida News: डायट में आईसीटी प्रतियोगिता, प्रशिक्षुओं ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 15 Oct 2026 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
ICT competition at DIET; trainees showcase their talent
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए आईसीटी (सूचना एवं संचार
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), गौतमबुद्ध नगर में बृहस्पतिवार को डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रशिक्षुओं ने अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और डिजिटल संसाधनों के उपयोग का प्रदर्शन किया।



प्रतियोगिता का उद्देश्य भावी शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों से परिचित कराना और उनकी डिजिटल दक्षता विकसित करना रहा। इसके साथ ही शिक्षण प्रक्रिया को सरल, रोचक और प्रभावी बनाने में तकनीक के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन




प्राचार्य अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता और वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल कुमार चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य ने कहा कि आधुनिक शिक्षकों के लिए विषय ज्ञान के साथ डिजिटल साक्षरता, रचनात्मकता और तकनीकी संसाधनों का उचित उपयोग भी जरूरी है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी धनराज सिंह और सह-नोडल निधि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रतियोगिता में डीएलएड सत्र 2024, 2025 और 2026 के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। सत्र 2024 से अमित चौहान, सत्र 2025 से प्रज्ञा और सत्र 2026 से मंजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed