फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   I learned the lesson of honesty in justice from the bar itself: Justice Ajit Kumar

बार से ही सीखा न्याय में ईमानदारी का पाठ : न्यायमूर्ति अजीत कुमार

Fri, 12 Sep 2025 09:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
I learned the lesson of honesty in justice from the bar itself: Justice Ajit Kumar
-चैंबर निर्माण में हाईकोर्ट स्तर पर दिया संपूर्ण सहयोग का आश्वासन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जनपद न्यायालय का निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति एवं जिले के प्रशासनिक जज अजीत कुमार पहुंचे। उनके साथ जिला जज मलखान सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी व सचिव अजीत नागर भी मौजूद रहे। उन्होंने जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन की ओर से बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं की 15 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें सबसे प्रमुखता के साथ चैंबरों के लिए भूमि प्रदान करने की मांग रखी गई। कमर्शियल कोर्ट, लारा कोर्ट, सीबीआई कोर्ट व करप्शन कोर्ट को भी जिला न्यायालय परिसर में लाने का अनुरोध किया गया। उपभोक्ता फोरम के लिए जिला न्यायालय परिसर से रास्ता खोले जाने व महिलाओं के लिए क्रेच की अनुमति प्रदान करने के लिए भी कहा गया। उन्होंने कहा वह भी अधिवक्ता रहे हैं। बार की गरिमा को बखूबी समझते हैं। इसलिए बार का सम्मान सर्वोपरी है। बार के अपने वरिष्ठजनों से ही न्याय में ईमानदारी का पाठ पढ़ा है। उन्होंने उपभोक्ता फोरम को जिला न्यायालय परिसर से जोड़ने के लिए तत्काल प्रभाव से रास्ता खोलने के आदेश दिए। महिला बार रूम और क्रेच के कार्य को भी आगे बढ़ाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

चैंबरों के लिए भी भूमि आवंटन करने के लिए हाईकोर्ट स्तर पर हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र नागर, राजीव तौंगड़, प्रमोद वर्मा, रामशरण नागर, प्रेमराज पथिक, जगदीश भाटी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed