फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband slapped for tickling, wife consumed poison

Noida News: गुदगुदी करने पर पति ने मारा चांटा, पत्नी ने खाया जहर

Sun, 30 Jun 2024 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
Husband slapped for tickling, wife consumed poison
- पति के सामने खा ली कीड़े मारने वाली दवा, दो दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। पति के चांटा मारने से नाराज अट्टा फतेहपुर गांव निवासी महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दो दिन पहले गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार उसने दम तोड़ दिया। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक पत्नी पति को हंसाने के लिए गुदगुदी कर रही थी। पति के इन्कार करने के बावजूद पत्नी गुदगुदी करती रही। जिससे परेशान होकर उसने चांटा मार दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


करीब 8 वर्ष पहले हरियाणा निवासी शबनम का निकाह दनकौर के अट्टा फतेहपुर गांव निवासी साजिद के साथ हुआ था। पति बोलने में असमर्थ है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को शबनम पति को गुदगुदी करके हंसाने का प्रयास कर रही थी। एक दो बार गुदगुदी करने पर पति ने पत्नी को रोका। लेकिन पत्नी लगातार गुदगुदी करती रही। इससे परेशान होकर पति ने चांटा मार दिया। इस बात से नाराज होकर पत्नी ने पति के सामने ही घर में रखी कीड़े मारने वाली दवा पी ली। उसकी तबीयत बिगड़ने पर पति ने अन्य परिजनों को बुलाया। परिजनों ने महिला को दनकौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मायके पक्ष को भी सूचना दी। रविवार को अस्पताल में शबनम ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जहरीली दवा से महिला की मौत हुई है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed