फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   husband murders wife by strangulation in noida hang dead body to show suicide

नोएडा: शराबी पति ने गला घोटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी पर लटकाया 

Tue, 25 Jan 2022 12:45 AM IST
Vikas Kumar माई  सिटी रिपोर्टर,  नोएडा
माई  सिटी रिपोर्टर,  नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Jan 2022 12:45 AM IST
सार

हत्यारोपी ने शारदा के गले में शॉल को पकड़कर दोनों तरफ से खींच दिया और इससे गला घुटने के कारण शारदा की मौत हो गई। आरोपी ने पत्नी की मौत को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके सबको साल की मदद से पंखे पर लटका दिया। 

विज्ञापन
husband murders wife by strangulation in noida hang dead body to show suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोतवाली सेक्टर 142 स्थित शहदरा गांव में शराब पीने का विरोध करने पर शराबी पति ने पत्नी की गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी ने पत्नी की हत्या को आत्महत्या दिखाने का स्वांग रचा और मृतका को पंखे से फंदे पर लटका दिया। घटना की सूचना मिलने पर महिला के मायके वाले आए और उन्होंने कोतवाली में पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया तो पुलिस ने  आरोपी को एक्सप्रेस वे के पास से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर गला घुटने के लिए प्रयोग किया गया सवाल भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मूलतः बागपत निवासी शारदा का अनिल उर्फ सोनू के साथ विवाह हुआ था और वह पति के साथ शहदरा गांव में रह रही थी। अनिल उर्फ सोनू शराब का आदी था और वह एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम भी करता था। पिछले कुछ दिनों से नौकरी छूट जाने की वजह से बेरोजगार हो गया था और उधार ले लेकर अधिक शराब पीने लगा था। शनिवार रात को अनिल जब शराब पी रहा था तो उसकी पत्नी शारदा ने इसका विरोध किया। 
विज्ञापन


हत्यारोपी ने शारदा के गले में शॉल को पकड़कर दोनों तरफ से खींच दिया और इससे गला घुटने के कारण शारदा की मौत हो गई। आरोपी ने पत्नी की मौत को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके सबको साल की मदद से पंखे पर लटका दिया। जिससे परिवार वालों को आत्महत्या लगे। मृत का शारदा के परिजनों को पता चला तो वह शाहदरा पहुंचे और वहां पर अनिल उर्फ सोनू की स्थिति को देखते हुए संदेह हुआ और उसके खिलाफ ही कोतवाली सेक्टर 142 में शिकायत दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अनिल उर्फ सोनू को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या करने की घटना कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई सुनील ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी उसी के तहत यह कार्रवाई हुई है। शारदा और अनिल के दो बच्चे हैं उनमें 12 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। अनिल के शराबी होने के कारण दोनों बच्चे शारदा ने अपनी बहन के पास हरिद्वार में छोड़ रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed