फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband murdered her by hitting her with a hammer and strangulating her, arrested

Noida News: हथौड़े से वार और गला दबाकर पति ने की थी हत्या, गिरफ्तार

Tue, 19 Sep 2023 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
Husband murdered her by hitting her with a hammer and strangulating her, arrested
खजूरी खास में शव बेड के नीचे ठूंसने का मामला
विज्ञापन

चरित्र पर शक की वजह से दोनों के बीच लड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। खजूरी खास में द्रौपदी (35) की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने गांव रायसो, हरदोई निवासी सुनील कुमार (28) को गिरफ्तार कर लिया है। द्रौपदी से सुनील की दूसरी शादी थी। पहले पति से द्रौपदी के चार बच्चे हैं, उनमें 15 साल की बेटी द्रौपदी के साथ ही रहती थी।

पुलिस के अनुसार, सुनील पत्नी के चरित्र पर शक करता था। शनिवार को कहासुनी के बाद सुनील ने हथौड़े से सिर पर वार करने के अलावा गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी थी। बाद में आरोपी ने शव को बेड के नीचे ठूंस दिया था। इसके बाद कमरे के बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया था। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि रविवार शाम को हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस वहां पहुंची तो बेड के नीचे द्रौपदी का शव था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बेटी ने सौतेले पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया था कि मां व पिता का रोजाना किसी न किसी बात पर झगड़ा होता था। सुनील द्रौपदी के चरित्र पर शक करता था। इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी राज-मिस्त्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article