{"_id":"5fd7c21d8ebc3e3b5e13adb4","slug":"husband-beaten-wife-said-3-talak-grnoida-news-noi55395558","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पीटा और फिर तीन बार बोलर दे दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पीटा और फिर तीन बार बोलर दे दिया तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की पिटाई के बाद बोला तीन तलाक, 4 पर केस
दादरी। कोतवाली पुलिस ने एक महिला के पति समेत चार लोगों पर तीन तलाक और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि फरीदाबाद स्थित ससुराल में शराबी पति ने करीब एक माह पहले महिला के साथ मारपीट की थी। उसके बाद तीन बार तलाक बोल दिया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन पीड़िता को लेकर दादरी आ गए और 26 नवंबर को पुलिस से शिकायत की।
पुलिस के अनुसार, दादरी के मोहल्ला नई आबादी निवासी इसराइल ने बहन सकीना का निकाह सात नवंबर, 2012 को फरीदाबाद के गांव धौज निवासी तारीफ से किया था। निकाह के बाद तारीफ शराब पीने का आदि हो गया। साथ ही उसने शकीना के साथ मारपीट भी शुरू कर दी थी। समाज के लोगों ने भी कई बार तारीफ को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नही आया। सकीना का दो वर्ष का बेटा भी है। आरोप है कि 12 नवंबर की रात पति, सास, ननद और ननदोई ने सकीना के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता डर गई और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोप है कि उसके बाद तारीफ ने बहन की पिटाई कर उसे तीन तलाक बोल दिया। सूचना पाकर मायके वाले पहुंच गए। वह घायल अवस्था में सकीना को लेकर दादरी आ गए और इलाज कराया। भाई ने 26 नवंबर को कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद पति तारीफ, सास जरीना, ननद सना और ननदोई चुन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।