Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hundreds of SP and Congress workers arrived in Delhi for the grand alliance rally

Noida News: महागठबंधन की रैली में दिल्ली पहुंचे सपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता

Sun, 01 Nov 2026 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of SP and Congress workers arrived in Delhi for the grand alliance rally
पुलिस ने कई जगह रोकने का किया प्रयास, जेवर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बस समेत रोका
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महागठबंधन की रैली में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को जेवर में बस समेत रोक दिया गया, जबकि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचने में सफल रहे।

सपा कार्यकर्ता इंदर प्रधान के नेतृत्व में पहुंचे दिल्ली

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान के नेतृत्व में रामलीला मैदान पहुंचे। रैली में भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग और लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने के आरोप लगाए गए। सपा जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक हितों के लिए संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के इशारे पर योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने का आरोप लगाया। उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने की मांग की। पार्टी के मीडिया प्रभारी विनोद लोहिया ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रैली में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य वर्ष 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाना है।
विज्ञापन

जेवर में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता ग्रेटर नोएडा वेस्ट से वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए थे। यह मार्च राजघाट से शुरू होकर रामलीला मैदान में आयोजित रैली में शामिल हुआ। हालांकि, जेवर के किशोरपुर गांव में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बस को रोक दिया। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बस समेत आगे जाने से रोक दिया। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसे तानाशाही बताया। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद जिले के कई कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed