{"_id":"69d76e36e48a91a347072ae8","slug":"hundreds-of-employees-on-strike-angry-over-inflation-in-hijri-complex-in-noida-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: होजरी कॉम्प्लेक्स में महंगाई से नाराज हड़ताल पर सैकड़ों कर्मचारी, वेतन बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: होजरी कॉम्प्लेक्स में महंगाई से नाराज हड़ताल पर सैकड़ों कर्मचारी, वेतन बढ़ाने की मांग
Thu, 09 Apr 2026 02:45 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:45 PM IST
सार
नोएडा के फेस-2 में महंगाई और गैस किल्लत से परेशान कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ती लागत के बीच रहना और परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
हड़ताल पर कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा शहर के फेस-2 स्थित होजरी कॉम्प्लेक्स डी ब्लॉक में कर्मचारियों का महंगाई से आत्मविश्वास टूटने लगा है, जिससे वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि वेतन बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
वैश्विक हालात के चलते बीते एक महीने से गैस की किल्लत के कारण घर की दाल-रोटी बनाना महंगा हो गया है। इसका असर रोजमर्रा के जरूरी सामान और सार्वजनिक परिवहन पर भी पड़ा है। दूर-दराज से नोएडा आए कर्मचारियों के लिए यहां रहना मुश्किल हो गया है। लगातार समस्या झेलने के बाद कर्मचारियों ने कंपनियों से वेतन बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
वेतन नहीं बढ़ने पर कर्मचारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने लगे। उनका कहना है कि महंगाई में रहना, खाना और बच्चों का पालन-पोषण करना कठिन हो गया है। हड़ताल के बाद फेस-2 थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझाने में जुटी है। गैस आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है, नए कनेक्शन नहीं मिल रहे और मौजूदा कनेक्शनों के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन