{"_id":"6749dc10eec2135d6b08f36d","slug":"huge-uproar-over-law-and-order-in-the-assembly-noida-news-c-340-1-del1011-70320-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विधानसभा में कानून व्यवस्था पर जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विधानसभा में कानून व्यवस्था पर जमकर हंगामा
विज्ञापन
सत्र के दौरान आप और भाजपा विधायकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप, एक दूसरे पर उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष को मार्शल आउट किया, विरोध में भाजपा विधायकों ने सदन का बहिष्कार किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को विधानसभा में आप व भाजपा विधायकों में जमकर नोकझोंक हुई। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ते अपराधों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा तो नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आप सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा का हाल यह है कि मुख्यमंत्री निवास तक में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने नेता प्रतिपक्ष को बोलने से रोका, लेकिन उनके शांत न होने पर उन्हें सदन से मार्शल आउट करा दिया गया। इस फैसले के विरोध में भाजपा विधायकों ने विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया।
इससे पहले केजरीवाल ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में असफल रहे हैं, जिससे दिल्ली में अपराध बढ़ रहे हैं। पलटवार करते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आप सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र पर दोष मढ़ रही है। दिल्ली में अपराधों का ग्राफ इसलिए बढ़ रहा है, क्योंकि आप ने अपराधियों और रोहिंग्याओं को संरक्षण दिया है। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने विजेंद्र गुप्ता को मार्शल आउट करने के साथ-साथ उनके बयान को सदन की कार्यवाही से बाहर निकालने के निर्देश दिए। आप विधायक मनीष सिसोदिया व अन्य विधायकों ने चर्चा में भाग लेते हुए आपराधिक घटनाओं का उल्लेख किया, जबकि भाजपा विधायकों ने पुलिस का बचाव किया।
सक्रिय दर्जनभर गिरोह, इलाके बांटे : केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बिश्नोई, भाऊ, नंदू, बवाना, गोगी, ताजपुरिया और महल समेत दर्जनभर गिरोह सक्रिय हैं, जिन्होंने अपने-अपने इलाके बांट रखे हैं। व्यापारियों को आए दिन फिरौती की कॉल आती है। ग्रेटर कैलाश के एक व्यापारी ने बताया कि उन्हें इतनी धमकियां मिलीं कि पुश्तैनी कारोबार बंद करना पड़ा। एक साल में एनसीआरबी डेटा के अनुसार, दिल्ली में किडनैपिंग के मामलों में 40 प्रतिशत और फिरौती की घटनाओं में 55 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पुलिस रिकॉर्ड बताता है कि इस साल अब तक 160 फिरौती की कॉल आ चुकी हैं। हाल ही में 24 घंटे में तीन जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं हुईं, जिनमें नारायणा में कार शोरूम, साउथ वेस्ट दिल्ली के होटल और एक मिठाई की दुकान शामिल हैं। नवंबर के पहले हफ्ते में सात घटनाओं में करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई।
विज्ञापन
सीएम घर में महिला सांसद सुरक्षित नहीं : विजेंद्र गुप्ता
विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार के मुख्यमंत्री के घर में अपनी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री के इशारे पर उस असहाय महिला सांसद के साथ मुख्यमंत्री के पीए ने मारपीट की। डरी सहमी सांसद ने जैसे-तैसे मुख्यमंत्री आवास से पीसीआर को फोन कर बुलाया और बाहर निकलने में कामयाब हो पाई। उन्होंने आप सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अपनी ही महिला सांसद को सुरक्षा न दे सकने वाली संवेदनहीन आम आदमी पार्टी की सरकार किस मुंह से दिल्ली में महिला सुरक्षा की बात कर रही है। वहीं, सदन से बाहर आने के बाद मीडिया से विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चलते हुए सदन में नेता प्रतिपक्ष की आवाज को दबाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सदन में कानून व्यवस्था पर चर्चा हो रही है, लेकिन विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जा रहा है।