फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ht line break, student injured

हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर छात्र पर गिरा, लोगों ने लगाया जाम

Wed, 10 Feb 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
ht line break, student injured
हाइटेंशन तार टूटकर छात्र पर गिरा, लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन

दादरी। नहर बाईपास पर बुधवार सुबह घर जाते समय एक छात्र पर हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। करंट लगने से छात्र बुरी तरह झुलस गया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, गुस्साएं परिजनों ने कॉलोनी वालों के साथ रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मिलन विहार कॉलोनी निवासी सनी चौहान रेलवे रोड की तरफ से घर जा रहा था। इसी दौरान तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। लोगों ने उसे नवीन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर परिजनों के साथ कॉलोनी वाले भी एकत्र हो गए। सभी ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जाम लगा दिया। लोगों ने युवक की मदद और बिजली के जर्जर तारों को बदलने की मांग की। जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। करीब एक घंटे बाद कोतवाली प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने युवक की मदद और जर्जर तारों को बदलने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed