फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   How long did you wait, opened the underpass itself

कब तक करते इंतजार, खुद ही खोला अंडरपास

Mon, 04 Jul 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
How long did you wait, opened the underpass itself
ग्रेटर नोएडा स्थित 130 मीटर रोड पर बने अंडरपास से आते वाहन। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा (नवीन कुमार)। तिलपता से मकौड़ा गोल चक्कर के बीच 130 मीटर रोड अंडरपास की एक लेन लोगों ने खुद ही शुरू कर दिया है। अब वाहन चालक ग्रेनो से ग्रेनो वेस्ट सीधे आ-जा सकेंगे। हालांकि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसीआईएल) ने अंडरपास खोलने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, हालांकि सभी काम पूरे हो चुके हैं। अफसरों का कहना है कि जल्द ही आधिकारिक तौर पर हल्के वाहनों के लिए अंडरपास खोला जाएगा।
विज्ञापन

कॉरपोरेशन का वेस्टर्न कॉरिडोर साकीपुर गांव के पास तिलपता से मकौड़ा गोल चक्कर के बीच 130 मीटर रोड को पार कर रहा है। यहां कॉरिडोर जमीन पर रहेगा। इस कारण 130 मीटर रोड का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है, जो करीब दो किमी लंबा है। फ्लाईओवर के साथ-साथ दो अंडरपास भी बनाए जा रहे हैं, ताकि आसपास के गांव के लोग आसानी से 130 मीटर रोड पर पहुंच सके। फरवरी, 2020 में फ्लाईओवर और अंडरपास बनना शुरू हुआ था। इस कारण तिलपता से मकौड़ा गोल चक्कर के बीच 130 मीटर रोड को बंद कर दिया गया। तब छह माह में काम पूरा करने का दावा कर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 29 माह के लंबे इंतजार के बाद अब वाहन चालकों को राहत मिली है। फ्लाईओवर से पहले एक अंडरपास तैयार हो गया है। इसे डीएफसीसी ने अभी नहीं खोला है, लेकिन परेशान लोगों ने उसका उपयोग करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

---
समय के साथ ईंधन की भी होगी बचत
तिलपता से मकौड़ा गोल चक्कर के बीच की दूरी करीब तीन किमी है, जो डायवर्जन से करीब 10 किमी की हो गई थी। वाहन चालक सेक्टर के बीच वाले रास्तों से होकर गुलिस्तानपुर जाकर तिलपता गोल चक्कर पर पहुंच रहे थे। इससे ईंधन के साथ समय भी बर्बाद हो रहा था। अंडरपास खुलने से समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। साथ ही 29 माह के डायवर्जन के दौरान टूटी सड़कों से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अभी करना होगा फ्लाईओवर का इंतजार
130 मीटर रोड से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते है। इनमें भारी वाहन भी शामिल है। फ्लाईओवर के लिए वाहन चालकों को अभी इंतजार करना होगा। इससे पहले डीएफसीसी वेस्टर्न कॉरिडोर को शुरू करने की तैयारी कर रहा है। कॉरिडोर शुरू होने के बाद फ्लाईओवर का निर्माण में तेजी आएगी।

---
अंडरपास में चल रही है पानी निकासी की टेस्टिंग
तिलपता से मकौड़ा की तरफ आने वाली लेन का अंडरपास तैयार है। बारिश के पानी को निकालने के लिए पंप लगाए गए है। उसकी टेस्टिंग चल रही है। इस बीच लोगों ने अंडरपास में आना-जाना शुरू कर दिया है। - राजेंद्र सिंह, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, वेस्टर्न कॉरिडोर (डीएफसीसीआईएल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed