फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   How can firecracker warehouses be inspected due to shortage of fire brigade personnel

Noida News: दमकल कर्मियों की कमी से कैसे हो पटाखों के गोदाम की जांच

Mon, 13 Oct 2025 01:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 13 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
How can firecracker warehouses be inspected due to shortage of fire brigade personnel
जिला दमकल केंद्र में खड़ी गाड़ियां। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक तरफ दीपों का पर्व दिवाली नजदीक है और दूसरी और दमकल विभाग कर्मचारियों के संकट से जूझ रहा है। दमकल विभाग के पास कुल 260 कर्मचारी होने चाहिए, लेकिन काम केवल 115 ही कर रहे हैं। इनमें भी आधे से ज्यादा कर्मचारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे हैं। कर्मचारियों की कमी के पटाखों के गोदामों की जांच नहीं शुरू हो सकी है।
कम कर्मचारियों के साथ इस बार दिवाली पर होने वाली अग्निकांड की घटनाओं पर अंकुश लगाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। दमकल केंद्र में इस वक्त स्थायी दमकल अधिकारी भी नहीं है। अंबाला के जिला दमकल अधिकारी पंकज पराशर को यमुनानगर का अतिरिक्त कार्यभार दिया हुआ है।
विज्ञापन

जिला दमकल केंद्र में कुल 39 गाड़ियां हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 22 गाड़ियां यमुनानगर के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित दमकल केंद्र में, आठ गाड़ियां जगाधरी के गुलाब नगर में, व्यासपुर में दो और रादौर, खजूरी रोड, मानकपुर, छछरौली व साढौरा में दमकल की एक-एक गाड़ी खड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पटाखों के कई गोदाम अवैध रूप से चल रहे हैं। दुकानों से ज्यादा पटाखे इनके गोदामों में बिक रहे हैं। गोदामों में न केवल जीएसटी की चोरी की जा रही है बल्कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। गोदामों की जांच तो दूर दुकानों पर भी दस्तक नहीं दी गई है। इससे दमकल अधिकारियों की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
गोदामों पर पटाखे खरीदने वालों का तांता लगा हुआ है। गोदामों में आने जाने का केवल एक ही दरवाजा है। पटाखे बेचने वाले लाइसेंस धारकों ने जितने भी गोदाम बना रखे हैं उन पर तो मालिक का नाम है और न ही जीएसटी नंबर अंकित है। इससे आमजन तो क्या किसी अधिकारी को भी पता नहीं चलता कि पटाखों से भरे यह गोदाम किसके हैं।

कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए मुख्यालय को लिखा है। फिर भी जो स्टाफ है वह ठीक काम कर रहा है। लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जा रही। पटाखों के गोदामों की जांच भी जल्द की जाएगी। - पंकज पराशर, जिला दमकल अधिकारी यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed