फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hospitality training provides employment to the youth of Jewar

Noida News: हॉस्पिटैलिटी प्रशिक्षण से जेवर के युवाओं को मिला रोजगार

Thu, 17 Sep 2026 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Hospitality training provides employment to the youth of Jewar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुना सिटी (संवाद)। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम रंग लाने लगे हैं। इसी कड़ी में बर्ड अकादमी, नोएडा एयरपोर्ट, ब्रिस्क ऑलिव ट्रस्ट और बर्ड ग्रुप के संयुक्त प्रयासों से जेवर के 33 युवाओं को हॉस्पिटैलिटी (आतिथ्य सत्कार) का विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसके बाद उन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार मिला है।



जेवर स्थित आईटीआई कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त कर चुके युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। इसमें फ्रंट ऑफिस, फूड एंड बेवरेज, सॉफ्ट स्किल्स और उद्योग जगत से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण उपरांत सभी युवाओं को नोएडा एयरपोर्ट, रोज़िएट होटल्स एंड रिसॉर्ट्स और यमुना एक्सप्रेसवे स्थित आउटलेट्स में नौकरियां मिली हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले वर्ष भी जेवर आईटीआई में 28 युवाओं के लिए विमानन कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसके सभी प्रतिभागियों को नोएडा एयरपोर्ट में रोजगार प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन




नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उपाध्यक्ष क्रिस्टोफ श्नेलमान ने कहा कि एयरपोर्ट का विकास स्थानीय समुदायों की तरक्की से जुड़ा है। वहीं, बर्ड ग्रुप की चेयरपर्सन राधा भाटिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को उभरते आर्थिक अवसरों से जोड़ने में बेहद मददगार साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed