फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hospital administration swings into action following complaint; treatment to take place in Delhi now.

Noida News: शिकायत पर जागा अस्पताल प्रशासन, अब दिल्ली में होगा इलाज

Tue, 07 Jul 2026 09:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Hospital administration swings into action following complaint; treatment to take place in Delhi now.
जिला अस्पताल में वसूली के बाद घटिया रॉड डालने से पैर में गंभीर संक्रमण का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। जिला अस्पताल में 25 हजार रुपये वसूलने के बाद घटिया रॉड डालने के कारण गंभीर संक्रमण से जूझ रहे मरीज के पैर का ऑपरेशन कराने के लिए दिल्ली के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मामले की जटिलता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मरीज को दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराने का आश्वासन दिया गया है। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन हरकत में आया है।
दरअसल, सेक्टर-55 निवासी काजल चौबे ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 24 जनवरी को एक सड़क हादसे में घायल उनके पति नीरज चौबे का जिला अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। आरोप है कि वहां के एक कर्मचारी ने अच्छी गुणवत्ता की रॉड लगाने के नाम पर उनसे 25 हजार रुपये ऐंठे, लेकिन बेहद घटिया रॉड डाल दी। इसके कारण कुछ समय बाद ही मरीज के पैर में गंभीर संक्रमण (इन्फेक्शन) फैल गया। काजल ने इलाज में बड़ी लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोबारा सफल ऑपरेशन कराने की मांग की थी। उनका यह भी कहना है कि दिल्ली के एम्स और सफदरजंग जैसे बड़े अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद भी उनके पति को इलाज नहीं मिल सका, जिसके कारण वह लंबे समय से न्याय और उपचार के लिए भटक रही हैं। शिकायत का संज्ञान लेते हुए अब जिला अस्पताल प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन

मामले में दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया गया है। मरीज को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए आरएमएल अस्पताल में उपचार कराने की व्यवस्था की जा रही है। डॉ. अशोक कुमार झा, सीएमएएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed