फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Horse Raja has won more than 50 races in Purvanchal.

Noida News: पूर्वांचल में 50 से अधिक रेस जीत चुका है घोड़ा राजा

Fri, 28 Nov 2025 02:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Horse Raja has won more than 50 races in Purvanchal.
कुछ लोग अपने घर पर शानों शौकत के लिए घोड़ा रखते हैं लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो अपने घोड़े को घुड़दौड़ प्रतियोगिता में दौड़ाते हैं। वो घोड़ा अपनी अलग पहचान बनाता हैं। कुछ ऐसा ही किया है, मऊ के राजा घोड़ा ने जिसने बीते दो साल में पूर्वांचल और बिहार में 50 से अधिक रेस प्रतियोगिताओं को जीता है।
विज्ञापन

नगर के चकमेंहदी निवासी पूर्व एमएलसी दयाराम पाल ने अपने शौक के चलते चार साल पहले एक घोड़ा राजस्थान से मंगवाया। जिसको अपने घर के अस्तबल में रखा। उन्होंने प्यार से उसका नाम राजा रखा। घोड़ा राजा ने बीते दो वर्ष में पूर्वांचल के मऊ, बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, जौनपुर, बनारस, चंदौली और बिहार में कई स्थानों पर पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता को जीत चुका है। प्रतियोगिता जीतने के बाद राजा को प्यार से लोगों ने मऊ एक्सप्रेस नाम दिया। जिससे वे मशहूर होने लगा। दौड़ प्रतियोगिताओं में उसे देखने काफी दर्शक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

सिंधी नस्ल का घोड़ा राजा रोज पीता है आठ लीटर दूध
61 इंच का घोड़ा राजा रोज आठ लीटर दूध पीता है। इसके साथ गुड़, काजू और बादाम को मिलाकर 200 ग्राम मेवा, दो किलो जई, कच्चा चना चार किलो सुबह-शाम खाता है। उसके खान-पान का विशेष ख्याल रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घुड़सवार करते हैं रोज सेवा
मऊ एक्सप्रेस के नाम से मशहूर राजा घोड़ा की सेवा के लिए पूर्व एमएलसी ने दो घुड़सवार धर्मराज और श्रवण को रखा है। जो प्रतिदिन घोड़े की मालिश और उसके खानपान का ध्यान रखते हैं। अछार निवासी धर्मराज और अहिरौली निवासी घुड़सवार श्रवण कई रेस प्रतियोगिताओं में राजा को दौड़ाकर रेस के विजेता बने हैं। उन्होंने बताया कि घोड़े के साथ उनका नाम घुड़सवार में आने से उन्हें भी शोहरत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed