फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hope for early relief to 20 thousand buyers of Jaypee

जेपी के 20 हजार खरीदारों को जल्द राहत की उम्मीद

Mon, 24 Jan 2022 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hope for early relief to 20 thousand buyers of Jaypee
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) की विभिन्न परियोजनाओं में फंसे घर खरीदारों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। जेपी इंफ्रा का अधिकरण करने के लिए मुंबई की सुरक्षा समूह को उम्मीद है कि मार्च तो उन्हें नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की मंजूरी मिल जाएगी। रविवार को सुरक्षा एआरसी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक दवे ने वेबिनार के माध्यम से कहा कि सुरक्षा समूह नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अटकी हुई परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। बस एनसीएलटी की मंजूरी का इंतजार है। इससे लगभग बीस हजार घर खरीदारों को राहत मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल जून में सुरक्षा समूह को जेआईएल का अधिग्रहण करने के लिए वित्तीय लेनदारों और घर खरीदारों की मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन

इससे खरीदारों के लिए फ्लैटों पर कब्जा करने की उम्मीद बढ़ गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार कानूनी बाधाएं कम हैं। हम पहले दिए गए अवसर के साथ काम शुरू करना चाहेंगे। इसके लिए टीम पहले से ही रुकी परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति का आकलन करने, लागत का अनुमान लगाने, मशीनों और श्रमिकों की तैनाती के लिए ठेकेदारों के साथ चर्चा कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मंजूरी के साथ ही हम एक ही बार में सभी परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू कर देंगे। वहीं, 2017 से जेपी टाउनशिप का काम पूरी तरह से ठप पड़ा है। बीते साल जून में निर्माता कंपनी के चयन के बाद कम से कम यह उम्मीद तो है कि जल्द ही काम शुरू होगा और खरीदारों को आशियाना मिल सकेगा। उम्मीद है कि अब जेपी टाउनशिप निर्माण में कोई अड़ंगा नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed