फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hookah bar was running in Sector-18, three arrested including operator

Noida News: सेक्टर-18 में चला रहे थे हुक्का बार, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 09 Jan 2023 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
Hookah bar was running in Sector-18, three arrested including operator
सेक्टर-18 में चला रहे थे हुक्का बार, संचालक समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


- रविवार रात डेढ़ बजे पुलिस ने दी दबिश, रेस्तरां में तेज म्यूजिक पर कराया जा रहा था हुक्के का सेवन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने सेक्टर-18 में चल रहे हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। रविवार रात डेढ़ बजे दी गई दबिश के बाद संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रेस्तरां की आड़ में हुक्का बार चला रहे थे। आरोपियों की पहचान सेक्टर-19 निवासी विकास यादव, उत्तम और खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद निवासी आमिर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से हुक्का, चिलम, पाइप समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।
नोएडा जोन के एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा ने बताया कि सेक्टर-18 में पुलिस ने पी ब्लॉक स्थित एलओसी रेस्तरां में रात करीब डेढ़ बजे को दबिश दी। वहां तेज म्यूजिक पर लोग हुक्के का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने एलओसी रेस्तरां के संचालक विकास यादव समेत तीन को मौके से गिरफ्तार कर लिया। एलओसी रेस्तरां में युवक-युवतियों को फ्लेवर्ड हुक्का पिलाया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में धारा 144 लागू होने के बाद भी सार्वजनिक स्थान पर लोगों को एकत्रित कर तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर हुक्का पार्टी कर रहे थे।
विज्ञापन



हिदायत देकर 12 से ज्यादा युवक और युवतियों को छोड़ा
पुलिस की टीम रेस्तरां में पहुंची तो वहां 12 से अधिक युवक और युवतियां हुक्का पी रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। बाद में हुक्का पीने वाले युवक-युवतियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। जबकि संचालक और कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि हुक्के की आदत लगवाने के लिए नए कस्टमर को ऑफर मिलता था। मेंबरशिप लेने पर पैसे कम लगते थे। किशोरों व किशोरियों को भी हुक्का बार से जोड़ने के लिए इनसे संपर्क किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेक्टर-18 में हुक्का बार संचालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी रेस्तरां में तेज म्यूजिक पर लोगों को हुक्का परोस रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - रजनीश वर्मा, एसीपी प्रथम, नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed