फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hooda scared of Dushyant's popularity: Digvijay

दुष्यंत की लोकप्रियता से हुड्डा घबराए : दिग्विजय

Wed, 24 Nov 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hooda scared of Dushyant's popularity: Digvijay
तावडू। शहर के बाईपास रोड स्थित दीपा पेट्रोल पंप के नजदीक जजपा कार्यालय पर बुधवार को पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला कार्यकर्ता मीटिंग में शामिल हुए। वह जजपा के तीसरे स्थापना दिवस के मौके पर झज्जर के आकूपुर गांव में आगामी 9 दिसंबर को होने जा रही जन सरोकाररैली का निमंत्रण देने पहुंचे थे।
विज्ञापन

रैली के दौरान जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय सिंह चौटाला ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सबसे पहले किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में नए कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया गया है जिसका वह स्वागत करते हैं जो एक उचित निर्णय है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने हमेशा से किसानों की आवाज को सर्वोपरि रखा वहीं उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह 33 साल के दुष्यंत चौटाला की लोकप्रियता से घबराए हुए हैं, उन्हें अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा की भविष्य की चिंता है। दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन सरकार में मजबूती से प्रदेश के युवाओं, बुजुर्गों और महिला की पैरवी करते हुए उनका हक दिलाया है। गठबंधन सरकार में जननायक जनता पार्टी के सभी चुनावी वादे पूरे किए गए हैं। खास तौर पर निजी क्षेत्र में युवाओं को 75% आरक्षण दिलाना, जो उनकी पार्टी बड़ा वादा था। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा जल्दी ही केएमपी के साथ कई मल्टीनेशनल कंपनियां हजारों करोड़ रुपए निवेश करने जा रही है, जिनमें हजारों की संख्या में क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, वही बुजुर्गों की पेंशन मैं भी वृद्धि का वादा जननायक जनता पार्टी ने किया था जिसे पूरा किया जा रहा है
विज्ञापन

इसके अलावा महिलाओं को उचित भागीदारी के लिए जननायक जनता पार्टी ने मजबूती से पैरवी की है और करती रहेगी। उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि हरियाणा सरकार को इसके लिए कोर्ट में जवाब देना है। जल्दी ही इस मामले का भी समाधान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस के मौके पर 9 दिसम्बर को झज्जर के आकूपुर गांव में जन सरोकार दिवस रैली का आयोजन होगा,जो जींद रैली से भी बड़ी रैली होगी। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग इस रैली में आने को बेताब है। उन्होंने तावडू क्षेत्र के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा जन सरोकार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इस मौके पर तावडू जजपा हल्का अध्यक्ष अख्तर अली की मौजूदगी में कांग्रेस व अन्य दलों को छोड़कर आए कई लोगों को उनकी मौजूदगी में सदस्यता दिलाई। इसके अलावा मौके पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अंतराम तंवर,जिला अध्यक्ष ऋषि राज राणा,जजपा नेता विनेश गुर्जर व कार्यकर्ता शमीम रामनिवास ,अजरुदीन मुबारिक सहित आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed