फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Homes received, but ownership rights denied; flat buyers still longing for registration deeds years later.

Noida News: घर मिला हक नहीं, वर्षों बाद भी रजिस्ट्री को तरसते फ्लैट खरीदार

Fri, 26 Jun 2026 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Homes received, but ownership rights denied; flat buyers still longing for registration deeds years later.
घर मिला हक नहीं, वर्षों बाद भी रजिस्ट्री को तरसते फ्लैट खरीदार
विज्ञापन

एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में फ्लैट खरीदारों की बढ़ी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-4 स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में रहने वाले लोग अपने ही घर की रजिस्ट्री के लिए परेशान हैं। यहां काफी संख्या में ऐसे निवासी हैं, जिन्होंने कई साल पहले फ्लैट खरीदे और परिवार के साथ रह भी रहे हैं लेकिन अभी तक रजिस्ट्री नहीं हो पाई है।

निवासियों का कहना है कि उन्होंने बिल्डर को फ्लैट की पूरी कीमत चुका दी है लेकिन अब अपने ही घर को कानूनी रूप लेने के लिए उन्हें लगातार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी मेहनत और बचत से घर खरीदता है लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोसाइटी के वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार कौशिक ने बताया कि फ्लैट खरीदार लंबे समय से रजिस्ट्री कराने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। सोसाइटी के लोग कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। निवासियों ने मांग की है कि संबंधित विभाग और बिल्डर मिलकर जल्द से जल्द फ्लैटों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराएं, जिससे लोगों को उनके घर का पूरा अधिकार मिल सके।
विज्ञापन

कोट्स

- हमने फ्लैट के लिए पूरी रकम दी है और कई वर्षों से यहां रह रहे हैं। इसके बाद भी रजिस्ट्री नहीं होना बड़ी समस्या है। हमारे पास फ्लैट का कोई मालिकाना अधिकार नहीं है। -हीरा सिंह रावत
विज्ञापन
विज्ञापन


- घर खरीदने के बाद हर व्यक्ति चाहता है कि उसका मकान उसके नाम पर हो लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने से हम खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस सोसाइटी में घर लेना सबसे बड़ी गलती थी। -चंद्रशेखर यादव

- हम लोग लगातार रजिस्ट्री कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं मिल रहा है। मेहनत की कमाई से खरीदा हुआ घर आज भी अधूरा लग रहा है। -रवि प्रताप


- फ्लैट की कीमत पूरी लेने के बाद भी अगर रजिस्ट्री नहीं हो रही है तो यह खरीदारों के साथ अन्याय है। प्रशासन को इस मामले में जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। -नवीन शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed