{"_id":"6551a8155aa649452b05bab6","slug":"hit-and-run-in-greater-noida-drunken-car-riders-hit-young-man-tried-to-crush-many-people-2023-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिट एंड रन: नशे में धुत कार सवारों ने युवक को मारी टक्कर, कई लोगों को कुचलने की कोशिश, लोगों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिट एंड रन: नशे में धुत कार सवारों ने युवक को मारी टक्कर, कई लोगों को कुचलने की कोशिश, लोगों ने भागकर बचाई जान
Mon, 13 Nov 2023 01:58 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 13 Nov 2023 01:58 PM IST
सार
ग्रेनो वेस्ट की गौर सिटी के 7 एवेन्यू के पास हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत कार सवारों ने युवक को टक्कर मार दी। इसके अलावा कई लोगों को कुचलने का प्रयास किया। लोगों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
कार से कुचलने का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी के 7 एवेन्यू के बाहर नशे में धुत कार सवारों ने जमकर उत्पात मचाया। घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार सवारों ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार सवार आरोपी फरार हो गए।
दूसरा वीडियो में भी लोगों को टक्कर मारने के लिए कार को दौड़ाते हुए देखा जा सकता है। लोगों का कहना है कि कार सवार नशे में धुत थे। काफी देर से उत्पात मचा रहे थे। सोसाइटी के एक निवासी ने घटना का वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल है।
निवासियों ने बताया कि दिवाली की देर रात एक सफेद रंग की कार सोसाइटी के बाहर रोड पर घूम रही थी। कार में सवार युवक नशे में धुत थे। रोड पर कार को लहरा कर चला रहे थे। कई अन्य वाहन टकराने से बच गए। उसके बाद आरोपियों ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पीड़ित युवक सड़क किनारे बनी पार्किंग एरिया में खड़ा हुआ था। टक्कर मारने के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए। टक्कर लगने से पीड़ित को चोटें आई है। वहीं सोसाइटी के एक फ्लैट की बालकनी से किसी ने इसका वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वहीं बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा दूसरे वीडियो में आरोपी वहां मौजूद लोगों को भी कुचलने का प्रयास करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान लोगों ने कार से आगे से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन