{"_id":"6aae257367ab70088a0b37f3","slug":"hit-and-run-case-in-greater-noida-car-driver-hits-five-students-in-greater-noida-driver-flees-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार कार ने पांच छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार कार ने पांच छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Sat, 19 Sep 2026 11:36 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:36 AM IST
सार
गुरुग्राम के बाद अब ग्रेटर नोएडा में हिड एंड रन का मामला सामने आया है। यहां नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने पांच छात्रों को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Hit-and-run case in Greater Noida
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर जा रहे पांच छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुई।
बताया जा रहा है कि छात्र सड़क पर गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर छात्रों की ओर आ गई और एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से करीब चार से पांच लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद चालक ने कार नहीं रोकी और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।
पुलिस कार के नंबर और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में शामिल वाहन को भी बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन