{"_id":"69b06c3a928a956d03021109","slug":"hindu-convention-begins-with-kalash-yatra-noida-news-c-25-1-mwt1001-110454-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कलश यात्रा के साथ हुई हिंदू सम्मेलन की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कलश यात्रा के साथ हुई हिंदू सम्मेलन की शुरुआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर माहौल को भक्तिमय बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। खंड के गांव पढेनी में समस्त ग्राम वासियों द्वारा मंगलवार को भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राधा कृष्ण देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर गांव परिक्रमा की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया। कलश यात्रा ने पूरे गांव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का वातावरण निर्मित कर दिया। सम्मेलन में उपस्थित प्रबुद्धजनों और वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि, आज आवश्यकता इस बात की है कि देश को जातिवाद और आपसी विभाजन से ऊपर उठाकर एकता के सूत्र में बांधा जाए।
उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी विविधता में एकता है, और हमें विश्व पटल पर देश की इस एकता और सांस्कृतिक शक्ति का संदेश देना चाहिए। इस अवसर कार्यक्रम संयोजक सतीस यादव,सह संयोजक विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष तेज सिंह,सह विभाग मुख्य वक्ता संजीव,सह विभाग कार्यवाह जय सिंह, खंड कार्यवाह अजीत सिंह सहित दलीप सिंह, ऋषिपाल, बिल्लू सरपंच, चतर सिंह, नत्थू नम्बरदार, पुषोत्तम, लालचंद जांगडा, बब्बर, ताराचंद धर्मपाल, जग्गी, हंसराज सहित हजारों की संख्या क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे है।