फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hindon water level rises; risk of water entering homes increases.

Noida News: हिंडन का जलस्तर बढ़ा, घरों में पानी भरने का खतरा बढ़ा

Mon, 31 Aug 2026 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Hindon water level rises; risk of water entering homes increases.
रविवार को डाउनस्ट्रीम 200 मीटर था जो सोमवार को 200.10 मीटर पहुंच गया
विज्ञापन


नंबर



5502 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा गाजियाबाद बैराज से



5240 क्यूसेक पानी रविवार तक छोड़ा गया था



माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। हिंडन का जलस्तर में सोमवार को मामूली बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इससे नदी किनारे पर बने घरों में पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है। कई गांवों में गलियों तक पानी पहुंच गया है। प्रशासन ने क्षेत्र में टीमें तैनात कर दी हैं साथ ही लगातार मुनादी शुरू करा दी है।



हिंडन का जलस्तर तीन दिन से बढ़ा हुआ है। शनिवार और रविवार को गाजियाबाद बैराज पर हिंडन का जल स्तर डाउनस्ट्रीम 200 मीटर रहा था। जबकि खतरे का निशान 205 मीटर से अधिक है। जल स्तर 200 मीटर पहुंचने पर ही हिंडन के किनारे पर बने मकानों में पानी घुसने का खतरा बढ़ जाता है। 201 मीटर पर ही काफी घरों में पानी भर जाएगा। अगर जल स्तर 200.50 मीटर तक पहुंचा तो सैकड़ों घरों में पानी घुस जाएगा। सबसे अधिक प्रभावित एरिया युसुफपुर चक शाहबेरी, हैबतपुर आदि गांव का डूब क्षेत्र है। गाजियाबाद बैराज से हिंडन में सोमवार को ज्यादा पानी छोड़ा गया। शनिवार और रविवार को यह 5240 क्यूसेक था जो सोमवार को 5502 क्यूसेक हो गया।
विज्ञापन




कोट



तहसील की टीम लगातार नजर रख रही है। मुनादी कराकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। अगर जलस्तर बढ़ता है तो घरों को खाली कराया जाएगा। -अभिनेंद्र सिंह, एसडीएम दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed