{"_id":"66f98d872be831891c064794","slug":"hindon-bridge-work-starts-after-four-years-road-to-noida-will-become-easier-grnoida-news-c-23-1-vns1013-41068-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चार साल बाद हिंडन पुल का काम शुरू, नोएडा की राह होगी और आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चार साल बाद हिंडन पुल का काम शुरू, नोएडा की राह होगी और आसान
विज्ञापन
फोटो
चार साल बाद हिंडन पुल का काम शुरू, नोएडा की राह होगी और आसान
- ग्रेटर नोएडा के एलजी चौक से नोएडा सेक्टर-146 के बीच होगा सीधा संपर्क, परी चौक का दबाव भी कम होगा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो से नोएडा की कनेक्टविटी को और मजबूत करने के लिए ग्रेनो औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने हिंडन पुल पर काम शुरू करा दिया है। चार साल पहले से प्रस्तावित इस परियोजना के पूरा होने के बाद नोएडा (सेक्टर 146/147) और ग्रेटर नोएडा (एलजी चौक) के बीच सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा। इस नए रास्ते पर यातायात संचालन के बाद परी चौक पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और आवागमन सुगम हो जाएगा।
ग्रेनो प्राधिकरण की ओर से सेक्टर नॉलेज पार्क-3 से हिंडन ब्रिज तक एक किलोमीटर लंबे एप्रोच रोड का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। दरअसल, यहां पर जमीन विवाद के कारण काम रुका हुआ था। किसान डूब क्षेत्र की दरों पर मुआवजे के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए अथॉरिटी ने यहां नई दरों पर जमीन खरीद ली। अधिकारियों ने बताया, जमीन खरीद का यह काम पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। हिंडन ब्रिज प्रोजेक्ट की शुरुआत जनवरी 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी। इस प्रोजेक्ट के तहत, हिंडन नदी पर 290 मीटर लंबा पुल बनाया जाना है। इसके अलावा नोएडा की ओर 460 मीटर और ग्रेटर नोएडा की ओर 750 मीटर लंबी अप्रोच रोड भी बनाई जाएगी। करीब एक किलोमीटर की इस सड़क को सेक्टर-146-147 के बीच 45 मीटर रोड में जोड़ी जानी है। 45 मीटर रोड की कनेक्टिविटी पहले से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से है। इस तरह नोएडा से जाने वाला ट्रैफिक सेक्टर-147 के सामने एक्सप्रेसवे से उतर कर इस सड़क से सीधे हिंडन पुल होकर एलजी चौक पर निकल जाएगा। यहां से फिर आगे की रोड बनाकर नोएडा अथॉरिटी दूसरे सेक्टर से भी जोड़ेगी।
10 किमी की दूरी हो जाएगी कम
पुल और सड़क बन जाने से नोएडा-ग्रेनो के बीच सीधी कनेक्टिविटी होगी। बहुत से यात्रियों को 10 किलोमीटर से ज्यादा का चक्कर कम होगा। एक्सप्रेसवे से परी चौक होते हुए ग्रेटर नोएडा एलीजी चौक, कलेक्ट्रेट, सूरजपुर व गाजियाबाद जाने वाले वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। परी चौक पर जाम भी लगता है। इसके साथ ही नोएडा के सेक्टर-151, 153, 154, 155, 156, 157, 158, 160, 162 में औद्योगिक विकास भी तेजी से होगा।
विज्ञापन
एलजी चौक से नोएडा को जोड़ने वाले पुल का निर्माण चल रहा है। उम्मीद है कि इस साल के अंत में यह नया रास्ता आवागमन के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
रवि एनजी, सीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण