{"_id":"69d27ecaf187cc9e4d0ba501","slug":"himalayan-fire-beat-ycc-noida-news-c-23-1-lko1064-91572-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हिमालयन फायर ने वाईसीसी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हिमालयन फायर ने वाईसीसी को हराया
विज्ञापन
ग्रेटर नोेएडा (संवाद)। नेफोवा फाउंडेशन की ओर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हरे कृष्णा क्रिकेट मैदान पर अजय सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच खेला गया। मैच में हिमालयन फायर ने वाईसीसी स्ट्राइकर्स को चार विकेट से हरा दिया। फाउंडेशन के सदस्य पुनीत ने बताया कि वाईसीसी स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में 183 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमालयन फायर ने छह विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाकर जीत हासिल की। प्रवीण पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
ब्लूकैप टीम ने 139 रनों से जीती
नोएडा (संवाद)। नोएडा सेक्टर-115 स्थित रनभूमी मैदान में क्रिकेट लीग में रविवार को ब्लूकैप टीम का क्रिकहार्ट्स स्क्वाड टीम के साथ मैच हुआ। ब्लूकैप टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान के साथ 312 रन बनाए। जवाब में उतरी क्रिकहार्ट्स स्क्वाड टीम 17 ओवर में 173 रन बनकर ऑल आउट हो गई। अंकित भाटी मैन ऑफ द मैच चुना गया।