फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hightension line pole fell on moving car in Parthala, woman survived

पर्थला में चलती कार पर गिरा हाइटेंशन लाइन का पोल, महिला बची

Wed, 20 Apr 2022 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hightension line pole fell on moving car in Parthala, woman survived
पोल गिरने के बाद कार की हालत और वाहन चालकों को भी दिक्कत हुई। अमर उजाला
नोएडा। पर्थला गोलचक्कर के पास मंगलवार दोपहर उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीटीसीएल) के ठेकेदार की लापरवाही से 132 केवी हाईटेंशन लाइन लगाने के दौरान एक मोनोपोल चलती कार के बोनट पर गिर गया। इससे कार में सवार एकमूर्ति निवासी प्रिया शर्मा बाल-बाल बच गई। साथ ही, एक बाइक सवार युवक भी पोल की चपेट में आने से बच गया, लेकिन दो बाइक फिसलने से दो युवक चोटिल हो गए। वहीं, हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई और पर्थला गोलचक्कर के चारों तरफ करीब चार घंटे तक लोग जाम में जूझते रहे। बिजली निगम ने हादसे की जांच के आदेश देते हुए कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

पोल गिरने के दौरान जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई। हादसे के बाद पर्थला से गौड़ सिटी जाने वाला रास्ता ब्लॉक हो गया। देखते ही देखते पर्थला गोलचक्कर के चारों तरफ जाम लग गया। आननफानन में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम रोककर कामगारों को पोल हटाने के लिए लगा दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड के अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर में नोएडा से ग्रेनो एक्सटेंशन की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। ऐसे में ट्रैफिक अधिकारियों को रूट डायवर्जन करना पड़ा।
विज्ञापन

दोषियों पर होगी कार्रवाई
यूपीपीटीसीएल के अधिशासी अभियंता पुनीत गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर 2:45 बजे पर्थला फ्लाईओवर पर हाईटेंशन लाइन खींची जा रही थी। इस दौरान एक पोल गिर गया। हादसे में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही : पोल का फाउंडेशन बोल्ट था क्षतिग्रस्त
अधिशासी अभियंता पुनीत गुप्ता का कहना है कि पर्थला गोलचक्कर के पास चार नंबर का मोनोपोल गिरा है। यहां पर तीन से चार नंबर पोल के बीच तार खींचा जा रहा था। चार से पांच नंबर पोल के बीच तार खींचने का काम बचा हुआ था, तभी पोल गिर गया। ऐसा लग रहा है कि दोनों पोल के बीच असंतुलन के कारण हादसा हुआ है। जांच में यह भी बात सामने आई है कि पोल नंबर चार का फाउंडेशन बोल्ट क्षतिग्रस्त था। मोनोपोल गिरने का यह बड़ा कारण हो सकता है।

भीषण गर्मी में चारों तरफ लगा जाम
हादसे के बाद पर्थला से गौड़ सिटी जाने वाला पूरा रास्ता ब्लॉक हो गया। इस कारण गढ़ी गोलचक्कर की तरफ से पर्थला होकर जाने वाले लोगों के लिए वहां डायवर्जन किया गया, लेकिन गौड़ सिटी जाने वाले लोगों को बिसरख होकर या मेरठ हाईवे से होकर जाना पड़ा। यहां पर डायवर्जन ऐसे वाहनों के लिए किया गया जो गढ़ी की तरफ से आ रहे थे। ऐसे वाहन यहां से यू टर्न लेकर सेक्टर-71 व एफएनजी की तरफ जा रहे थे। यातायात निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि दोपहर के बाद पोल गिरने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर पोल को हटाने के लिए तीन हाइड्रा मंगाई गईं। इस दौरान वाहनों को डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed