{"_id":"672508bd16b6be76fd0fd06b","slug":"high-speed-car-wreaks-havoc-uncontrolled-car-enters-utensils-shop-one-customer-in-critical-condition-in-greate-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: तेज रफ्तार कार का कहर, बर्तन की दुकान में घुसी अनियंत्रित कार, एक ग्राहक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: तेज रफ्तार कार का कहर, बर्तन की दुकान में घुसी अनियंत्रित कार, एक ग्राहक की हालत गंभीर
Fri, 01 Nov 2024 10:30 PM IST
Digvijay Singh
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:30 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर कस्बे में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। मुख्य बाजार में स्थित एक बर्तन की दुकान में एक अनियंत्रित कार जा घुसी। जिससे वहां मौजूद एक ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
बर्तन की दुकान में घुसी कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर कस्बे में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। मुख्य बाजार में स्थित एक बर्तन की दुकान में एक अनियंत्रित कार जा घुसी। जिससे वहां मौजूद एक ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब दुकान में कुछ ग्राहक सामान खरीद रहे थे। गाड़ी की टक्कर से दुकानदार की दुकान में रखा काफी सामान टूट गया और दुकान को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
घायल युवक को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो पास के लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। जिससे घटना की पूरी तस्वीर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी और अचानक से नियंत्रण खो बैठी, जिससे यह हादसा हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा ही कि एक कार तेजी से एक बर्तन की दुकान के पास मौजूद व्यक्ति को टक्कर मारकर रुक जाती है।
विज्ञापन
तेज टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य लोग टक्कर में घायल युवक की मदद के लिए पहुंचते है। वहीं कार मौजूद लोगों किसी तरह बाहर आने का प्रयास करते हैं। सूरजपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन