{"_id":"6ac8e9a0dab1c698d6062b3c","slug":"hgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-108610-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घर में घुसकर जेवरात , 35 हजार की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घर में घुसकर जेवरात , 35 हजार की नकदी चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नया गांव बसंतपुर में रात्रि के समय घर का गेट खोलकर चोर घुस गए। चोरों ने घर में रखे सोने चांदी के जेवरात , 35 हजार की नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की तीन सप्ताह बाद कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि नयागांव बसंतपुर में राहुल परिवार के साथ रहते हैं । वह 17 सितंबर की रात्रि में परिवार के साथ घर पर सो रहे थे। रात्रि के समय घर का गेट खोलकर अज्ञात चोर घुस गए़ और संदूक व सेफ तथा बक्सा के लाक तोड़कर 35 हजार की नकदी, सोने चांदी के जेवरात एवं कीमती सामान चोरी कर लिया। तीन सप्ताह बाद घटना की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई गई है।